फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In the city of Khatu, Shyam lovers danced to the song Mere Shyam's Basera.

Kurukshetra News: खाटू की नगरी में मेरे श्याम का बसेरा भजन पर झूम उठे श्याम प्रेमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
In the city of Khatu, Shyam lovers danced to the song Mere Shyam's Basera.
कुरुक्षेत्र। समस्त श्याम प्रेमी परिवार की ओर से हरगोविंद नगर में 512वें श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने श्याम दरबार के दर्शन किए। श्याम दरबार को कई तरह के पुष्पों से सजाया गया था। संकीर्तन में गायक गौरव शान और जतिन जिंदल ने श्याम भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। श्यामभक्त खा ले बाजरे की खिचड़ी श्याम आ जा हरियाणे मैं...,तू किरपा कर बाबा कीर्तन करवाऊंगा....,मैंन्नै खाटू मैं बुला लै हो सांवरिया गिरधारी...और खाटू की नगरी में मेरे श्याम का बसेरा है सहित कई अन्य भजनों पर श्याम भक्त झूम उठे। श्याम प्रेमी अजय गोयल ने बताया कि भगवान खाटू श्याम हारे के सहारे हैं। संकीर्तन के पश्चात आरती हुई और आरती के बाद श्याम जी का पुष्प शृंगार भक्तों को प्रदान किया गया। श्री श्याम आरती में अनुज सिंगला, अरुण गोयल, संजय चौधरी, वरुण गुप्ता, हरीश गुप्ता, राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता, पियांशु तायल, मोहित तायल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed