फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In support of the demands, NHM personnel stopped the work and demonstrated at the CMO office

मांगों के समर्थन में एनएचएम कर्मियों ने कामकाज ठप कर किया सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
In support of the demands, NHM personnel stopped the work and demonstrated at the CMO office
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से संबंधित समस्त एनएचएम कर्मियों ने मांगों के लिए कामकाज ठप कर सीएमओ कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोष जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं की गईं तो उनका धरना अनिश्चितकालीन में बदल जाएगा। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से अस्पताल के दैनिक कार्य प्रभावित रहे। हालांकि कर्मियों ने आपातकालीन सेवाएं जारी रखी।
विज्ञापन

एनएचएम परवीन सुभाष वती ने बताया कि एनएचएम कर्मियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी पूरा नहीं किया गया। उनको सातवें वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया और न ही वेतन विसंगतियां दूर की गई। पांच हजार की प्रोत्साहन राशि के साथ उनकी कैशलेस, ग्रेच्युटी और सेवा सुरक्षा की मांग भी पूरी नहीं की गई हैं।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पंकज आत्रेय व जिलाध्यक्ष डॉ. सुमित शर्मा ने कहा कि मांगों के समर्थन में एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो उनका धरना प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। इस मौके पर साहब सिंह, राजेश, बबीता, अनीता, करिश्मा, बिमला, जसपाल, परमजीत, सोमवीर, विकास, लोकेश, कृष्ण, सुरेश शर्मा, करनैल, महिपाल, बलवान, प्रेम, मनोज, सलीम, आदित्य, कर्ण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed