फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In PNB's mega agriculture outreach program, cheques worth Rs 92 crore loans were distributed to 15 farmers

Kurukshetra News: पीएनबी के मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम में 15 किसानों को 92 करोड़ रुपये ऋण के चेक बांटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
In PNB's mega agriculture outreach program, cheques worth Rs 92 crore loans were distributed to 15 farmers
लाडवा। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बाबैन में आयोजित मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को बैंक की ऋण योजनाओं की जानकारी दी और 15 किसानों को 92 करोड़ रुपये ऋण के चेक वितरित किए, जिससे किसान वित्तीय रूप से सशक्त हो सकेंगे। पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को ब्याज में रियायत और सरकार की सब्सिडी योजनाओं का अधिक लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि बैंक किसानों की जरूरतों को पूरा करने और उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। सही उपयोग से ऋण न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करता है, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति में भी योगदान देता है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक सिकंदर पाल ने किसानों से समय पर ऋण चुकाने की अपील की ताकि भविष्य में उन्हें और उनके परिवार को ऋण प्राप्त करने में आसानी हो इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऋण चुकाने में चूक से सिबिल स्कोर खराब हो सकता है, जिससे भविष्य में ऋण लेना मुश्किल हो सकता है। कुरुक्षेत्र सर्कल के उप महाप्रबंधक जेपी सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। किसानों ने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनका मौके पर समाधान किया गया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र सर्कल प्रमुख हरिओम, बाबैन सरपंच संजीव सिंगला, मंडी एसोसिएशन प्रधान जगदीश ढिंगड़ा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed