फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In Kurukshetra, 8503 women gave written examination for the recruitment of Constable Durga Shakti and Assistant Revenue Clerk

कुरुक्षेत्र में 8503 महिलाओं ने दी कांस्टेबल दुर्गा शक्ति और सहायक राजस्व क्लर्क भर्ती की लिखित परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
In Kurukshetra, 8503 women gave written examination for the recruitment of Constable Durga Shakti and Assistant Revenue Clerk
हरियाणा कर्मचारी भर्ती चयन आयोग की ओर से रविवार को 60 परीक्षा केंद्र पर महिला कांस्टेबल दुर्गा शक्ति और सहायक राजस्व क्लर्क भर्ती की लिखित परीक्षा दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की गई। सुबह साढ़े 10 से 12 बजे तक के सत्र में 6,115 महिला अभ्यर्थियों ने कांस्टेबल दुर्गा शक्ति भर्ती की लिखित परीक्षा दी। इस परीक्षा में 10 हजार 235 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहीं। वहीं शाम के सत्र में 12400 में से 2393 ने सहायक राजस्व क्लर्क की लिखित परीक्षा दी। इस दौरान अधिकतर अभ्यार्थियों के निजी वाहनों से आने के कारण शहर में सुबह से देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

इस दौरान रोडवेज बसों में भीड़ होने के कारण दूर-दराज से परीक्षा देने कुरुक्षेत्र पहुंचे अभ्यर्थियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार सुबह के सत्र में परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले महिला पुलिस कर्मचारियों ने महिला अभ्यर्थियों की जांच की। परीक्षार्थियों की केंद्र में एंट्री, बायोमेट्रिक अटेंडेंस से की गई। परीक्षा के दौरान जिला पुलिस प्रशासन की ओर से चौकसी बरती गई। परीक्षा केंद्र में पेपर वीडियोग्राफी के तहत खोले गए। बोर्ड के नियमानुसार ही सेंटर में सिटिंग प्लान बनाया गया। परीक्षा केंद्र पर कोविड-19 हिदायतों का पालन किया गया। बिना मास्क किसी को प्रवेश नहीं करने दिया।
विज्ञापन

बॉक्स
फतेहाबाद से आया परीक्षा देने: संदीप
संदीप ने बताया कि वह 170 किमी दूर फतेहाबाद से परीक्षा देने आया है। वह शनिवार रात को ही कुरुक्षेत्र पहुंच गया था। रात को बिश्नोई धर्मशाला में कमरा लेकर रुका। बताया कि परीक्षा में पूछे गए तकरीबन सभी प्रश्न पढ़े हुए आए हुए थे। कोई भी प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
परीक्षा खत्म होने के 15 मिनट तक केंद्र पर रुकना पड़ा: प्रवीण
उचाना से परीक्षा देने आए प्रवीण ने बताया कि उनकी परीक्षा दोपहर तीन बजे से साढ़े चार बजे के बीच थी। उन्हें पौने पांच बजे तक परीक्षा केंद्र में ही रहना पड़ा। प्रवीन ने बताया कि प्रवेश करते समय व परीक्षा देने के बाद बाहर निकलते समय उनके बायोमेट्रिक लिए गए जिस वजह से काफी समय लग गया।
बॉक्स
मीडियम आया पेपर: सतीश
कमोदा गांव से श्रीमद्भगवद्गीता स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे सतीश ने बताया का पेपर मीडियम था, लेकिन मैथ के सवालों को हल करने में ज्यादा समय लग रहा था। वे शाम की शिफ्ट में परीक्षा देने पहुंचे थे।

बॉक्स
234 किमी दूर से आया परीक्षा देने: मनमोहन
मनमोहन ने बताया कि वह महेंद्रगढ़ से 234 किमी की दूरी तय कर कुरुक्षेत्र परीक्षा देने आया है। कहा कि युवाओं के साथ इस तरह का खिलवाड़ बंद होना चाहिए। सभी परीक्षाएं गृह जिले में ली जानी चाहिए, ताकि युवाओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed