फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In a vicious way, the thug cheated the bank and took out six lakhs

शातिराना अंदाज में ठग ने बैंक के साथ धोखाधड़ी कर निकाले छह लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
In a vicious way, the thug cheated the bank and took out six lakhs
कुुरुक्षेत्र। एक शातिर ठग ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा रतगल के साथ छह लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके बाद मामला उजागर हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर पुलिस में दर्ज शिकायत में पीएनबी शाखा रतगल के प्रबंधक कंवल नैन ने बताया कि 11 अक्तूबर को बैंक में आए आरोपी ने उपभोक्ता जगत राम की चेकबुक से बड़ी चालाकी से एक चेक फाड़कर अपनी जेब में डाल लिया। उपभोक्ता बैंक से पैसे लेकर चला गया तो आरोपी हरकत में आ गया और एक महिला बैंककर्मी संपर्क करके चेक को कैश कराकर छह लाख रुपये निकालने की मांग की। इस पर बैंककर्मी ने उसे कुछ देर इंतजार करने को कहा, क्योंकि उस समय बैंक में इतना कैश नहीं था।
विज्ञापन

उसके बाद आरोपी बैंक की एक अन्य कर्मी के पास पहुंचा। इस कर्मी के मूक-बधिर होने के कारण आरोपी ने फायदा उठाते हुए इशारे में वहां पर पड़ी हुई एक पासबुक को अपनी बताकर उठा लिया। आरोपी ने उस पासबुक के साथ एक निकासी फॉर्म भरा, जिसमें उसने तीस हजार की राशि भरकर उसे पासबुक के साथ बैंक में लगाकर ट्रांजेक्शन आईडी और टोकन नंबर एक अन्य महिला बैंक कर्मी से जारी कराकर अपने पास रख लिया। यह पासबुक बैंक के एक उपभोक्ता भारत भूषण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद आरोपी ने जगत राम के चेक को कैश कराने की नीयत से छह लाख रुपये की राशि चेक में भरकर और निकासी फॉर्म की ट्रांसेक्शन आईडी व टोकन नंबर लगाकर फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक की मोहरें उठा उसे चेक पर लगाने के बाद चे को कैश काउंटर पर दे दिया। इस दौरान आरोपी जल्दबाजी दिखाने लग गया और हेड कैशियर से उसका काम देरी करने की शिकायत करने लगा।

उपभोक्ता को परेशान समझकर कैशियर ने उससे चेक व टोकन नंबर लेकर छह लाख रुपये जारी कर दिए। पैसे लेते ही आरोप फरार हो गया। कुछ देर बार कैशियर को शक हुआ तो उसने चेक की जांच पड़ताल कराई, जिससे पता चला कि यह चेक पास ही नहीं हुआ था। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पूरी वारदात उजागर हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed