फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Improved rank of Thanesar Municipal Council, got 12th place in cleanliness survey

थानेसर नगर परिषद का सुधरा रैंक, स्वच्छता सर्वेक्षण में हासिल किया 12 वां स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Improved rank of Thanesar Municipal Council, got 12th place in cleanliness survey
केंद्र सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। थानेसर नगर परिषद को इस बार ऑल इंडिया लेवल पर 203 और स्टेट लेवल पर 12 वां स्थान हासिल हुआ है। भले ही थानेसर नगर परिषद ने ऑल इंडिया और स्टेट लेवल पर पिछले वर्ष के मुकाबले अपनी रैंकिंग को सुधारा किया है, लेकिन प्रदेश स्तर पर यह टॉप-10 में स्थान नहीं बना पाई।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में थानेसर का ऑल इंडिया में 259 और हरियाणा में 16 वां रैंक था। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से शनिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी की गई। रिपोर्ट के अनुसार इस बार थानेसर नगर परिषद की रैंकिंग में ऑल इंडिया लेवल पर 56 और स्टेट लेवल पर 4 रैंक का सुधार हुआ है।
विज्ञापन

2019 में 252 व 2018 में थी 199 रैंक
थानेसर नगर परिषद वर्ष 2019 में वर्ष 2018 के मुकाबले 53 अंक पिछड़ गया था। अप्रैल तक हुए सर्वेक्षण में 252 रैंक देश भर में प्राप्त किया था और प्रदेश में 14वां रैंक प्राप्त किया था। वर्ष 2018 में थानेसर 199 रैंक पर था। वहीं वर्ष 2017 में नप का रैंक 253 था। इस बार 2020 में यह रैंकिंग 219 आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता को लेकर टॉप-10 में शामिल होने का रखा लक्ष्य: ईओ
नगर परिषद के ईओ बलबीर सिंह का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले थानेसर नगर परिषद की रैंक में काफी सुधार आया है। स्टेट लेवल पर टॉप-10 में स्थान बनाने के लिए नगर परिषद ने कमर कस ली है। शहर को साफ-स्वच्छ बनाने के लिए विशेष रूप से योजना बनाई जाएगी, ताकि थानेसर नगर परिषद टॉप-10 में शामिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed