फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Importance of Hariyali Teej in Sawan, Kurukshetra

सावन में हरियाली तीज का बहुत महत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Importance of Hariyali Teej in Sawan, Kurukshetra
हरियाली तीज पर बिरला मंदिर परिसर में झूला झूलती बच्ची। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सावन के महीने में हरियाली तीज का बहुत महत्व है। तीज के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य व सफलता के लिए रखती हैं। यह बातें केयू के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा रविवार को कहीं। वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के धरोहर हरियाणा संग्रहालय की ओर से आयोजित धरोहर तीज उत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
कुलपति प्रो. सचदेवा ने कहा सावन के महीने में जब संपूर्ण धरा पर हरियाली की चादर बिछी रहती है, प्रकृति के इस मनोरम क्षण का आनंद लेने के लिए लोग झूले झूलते हैं व लोक गीत अथवा तीज के गीत गाकर उत्सव मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गत पांच वर्षों से कला सृष्टि मंच भारतीय परंपराओं, त्योहारों और हरियाणवी संस्कृति को कला के माध्यम से उजागर करता आया है।
विज्ञापन

लुप्त होती संस्कृति व परंपरा को अमली जामा पहनाने और रिश्तों की कड़वाहट को दूर करने की जिम्मेदारी कला सृष्टि मंच समूह निभा रहा है। इस मौके पर डॉ. ममता सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, सुमिता शर्मा, प्रो. शुचिस्मिता, प्रेरणा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जय भगवान सिंगला, आशा सिंगला, मंजू सिंगला, धरोहर के क्यूरेटर डॉ. विवेक चावला, कुटा प्रधान डॉ. विवेक गौड, डॉ. जितेन्द्र खटकड़ व लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल बाद बिरला मंदिर में मनाई तीज
बिरला मंदिर में कोरोना काल के समय सामूहिक तीज महोत्सव पूर्ण रूप से बंद कर दिया था। अब कोरोना काल समाप्त होने पर दो साल बाद मंदिर परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास से तीज महोत्सव मनाया गया।

तीज कार्यक्रम में हिस्सा लेते कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व अन्य।   संवाद

तीज कार्यक्रम में हिस्सा लेते कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व अन्य। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed