फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   IMA defeated IDA team by 32 runs in cricket match

Kurukshetra News: क्रिकेट मैच में आइएमए ने आइडीए टीम को 32 रनों से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
IMA defeated IDA team by 32 runs in cricket match
कुरुक्षेत्र। समाना बाहू स्थित एसपी क्रिकेट ग्राउंड में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और इंडियन डेंटल एसोसिएशन कुरुक्षेत्र (आइडीए) के बीच 20-20 मैच हुआ, जिसमें आइएमए टीम विजयी रही।
विज्ञापन

आइएमए की क्योर किंग्स टीम ने 20 ओवर में 183 रन बनाए। टीम का रन रेट 9.5 रहा और आइडीए की टीम 151 रन पर सिमट कर रह गई। आइएमए की क्योर किंग्स टीम खिलाड़ी डाॅ. आशुतोष ने 63 गेंदों पर 112 रन बनाए। उन्होंने धुआंधार पारी खेली और 15 चौके लगाए। मैन आफ द मैच का खिताब डाॅ. आशुतोष ने हासिल किया जबकि सबसे अधिक मूल्यवान खिलाड़ी डाॅ. नीरज झांब रहे।
विज्ञापन

व्हाइट कोट क्रिकेट चैंपियनशिप यूनिवस्त्र द ग्रूमिंग स्टूडियो सहारा स्कूल कुरुक्षेत्र एंड मोंस्टर पोकर लीग की ओर से आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डॉ. अनीश सिंगला और डा. अर्पित तनेजा ने की। विजेता टीम और खिलाड़ियों को संदीप बंसल, हिमांशु बंसल, हिमांशु कौशिक और विक्रांत अग्रवाल ने मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. अनीश ने बताया कि आइएमए की क्योर किंग्स टीम के खिलाड़ी डाॅ. आशुतोष ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं डाॅ. मयंक सिंघल ने 15 बोल पर 14 रन, डाॅ. दिनेश ने पांच बोल पर एक, डाॅ. पीयूष राय ने 17 बोल पर 29, डाॅ. अभिलव कांबोज ने 19 बोल में 25, डाॅ. अंशुल मंगला ने तीन बोल पर एक रन बनाए। जबकि डाॅ. नीरज झांब ने चार ओवर में एक, डाॅ. अभिलव कांबोज ने चार ओवर में दो विकेट, डाॅ. पीयूष राय और डा. वरुण ने चार ओवर में दो-दो विकेट झटके।


वहीं आइडीए की टीम में डाॅ. अनिरुद्ध ने 11 बोल पर 13, राजीव चौधरी ने 18 बोल पर 13, डाॅ. विवेक ने पांच बाल पर दो, गौरव मेहला ने 25 बोल पर 37, डाॅ. नीरज झांब ने 15 बोल पर 12, विजय ने 13 बोल पर 20, डाॅ. राकेश शर्मा ने छह बोल पर पांच, डाॅ. नुपुर वर्मा ने 14 बोल पर 16, डाॅ. दीपक अग्रवाल ने छह बोल पर दो, डाॅ. विकास अग्रवाल ने आठ बोल पर पांच, डाॅ. अनीश सिंगला ने पांच बोल पर पांच रन बनाए जबकि डाॅ. गौरव मेहला के तीन ओवर में सबसे ज्यादा 41 रन आइडीए टीम ने गंवाए। डाॅ. नीरज झांब ने चार ओवर में एक और डाॅ. हर्ष सोबती ने चार ओवर में दो विकेट झटके। इस मौके पर डॉ. सुभाष गर्ग, डॉ़ बिंदु गर्ग, डॉ़ सिमरन आनंद, डॉ दीप्ति रोहिल्ला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed