फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   illegal business, fake sweet, health department, kurukshetra

भैंसों के तबेले में चल रहा था मिठाई बनाने का अवैध कारोबार

Sat, 22 Oct 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sat, 22 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
illegal business, fake sweet, health department, kurukshetra
मिठाई और पनीर के सैंपल लिए - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भैंसों के तबेले में बनाए जा रहे रसगुल्ले के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि जहां यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था वह बाहर से देखने में घर और अंदर से भैंसा का तबेला निकला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां करीब पांच क्विंटल रसगुल्ले को नष्ट किया है। सीएमओ डॉ. एसके नैन के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। हालांकि देर शाम तक किसी भी थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ था।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एसके नैन ने बताया कि सूचना मिली थी कि खेड़ी मारकंडा में कोई व्यक्ति घर में रसगुल्ले बनाकर शहर की दुकानों में सप्लाई कर रहा है। मिठाई बनाने की प्रक्रिया के दौरान कोई स्वच्छता का भी ध्यान नहीं रखा जाता हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां छापा मारा। टीम उस वक्त हैरान रह गई जब देखा कि घर के अंदर एक तरफ भैंसों का तबेला है तो दूसरी तरफ रसगुल्ले बनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


मौके पर कराया नष्ट
टीम ने मौके पर ही मिठाई और पनीर के सैंपल लिए और करीब पांच क्विंटल रसगुल्ले नष्ट कराए। सीएमओ डॉ. नैन ने बताया कि ऐसी ही सूचना शहर के बस स्टैंड के सामने की भी मिली थी। टीम ने वहां भी छापा मारा और करीब एक क्विंटल गुलाब जामुन नष्ट कराया गया। खेड़ी मारकंडा में मिठाई बनाने के लिए जो तरीका अपनाया जा रहा था वह पूरी तरह से स्वास्थ्य को बिगाड़ने वाला था। टीम को कई दिन पुरानी मिठाई भी मिली जिसे नष्ट करा दिया गया। कई टब खुले पड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश से आकर चला रहे थे कारोबार
टीम ने जब हलवाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मध्यप्रदेश से यहां आकर पिछले कई दिनों से यह काम कर रहा है। उसने बताया कि अब तक शहर की कई मिठाई की दुकानों पर सप्लाई दे चुका है। यहां कार्रवाई के बाद टीम ने शहर की कई मिठाई की दुकानों पर जाकर मिठाइयों के सैंपल लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed