{"_id":"284921f6367283d9f946497bf1690e79","slug":"ignoring-the-interests-of-the-united-state-teacher-educator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक हितों की अनदेखी पर एकजुट हुए प्रदेश के शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक हितों की अनदेखी पर एकजुट हुए प्रदेश के शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले लंबे समय से यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज शिक्षकों की मांगों की अनदेखी पर हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज टीचर आर्गेनाइजेशन (एचफुक्टो) ने कड़ा ऐतराज जताया है। इस अनदेखी के विरोध में एचफुक्टो ने 24 नवंबर को ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर आर्गेनाइजेशन के आह्वान पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इस बाबत फैसला रविवार को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुटा कार्यालय में आयोजित एचफुक्टो की प्रदेश स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में प्रदेश भर की सात यूनिवर्सिटी और कॉलेज शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों के लिए सख्त होने का ऐलान किया है। इसी के साथ प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों की मांगों को लेकर अपनाई जा रही ढुलमुल नीति को लेकर भी रोष जताया है।
विज्ञापन
यह हैं मुख्य मांगें
बैठक को संबोधित करते हुए एचफुक्टो एवं कुटा के अध्यक्ष डॉ. परमेश ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से सातवें वेतन आयोग के लिए यूजीसी द्वारा पे रिव्यू कमेटी गठित करने, सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 65 वर्ष करना, बगैर नेट पीएचडी डिग्री धारक शिक्षक को पांच अग्रिम वेतन वृद्धियां देने, शिक्षकों की पदोन्नति के लिए एपीआई सिस्टम खत्म करना, सेल्फ फाइनेंस स्कीम में कार्यरत शिक्षकों को बजटेड करना, यूनिवर्सिटी शिक्षकों के लिए वेतन और पेंशन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शत-प्रतिशत ग्रांट जारी करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, केंद्र और प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। एचफुक्टो महासचिव डॉ. सुनील ने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा अपनाई जा रही नीति से शिक्षकों में भारी रोष है।
विज्ञापन
हरियाणा कॉलेज टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र चाहर और महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अश्विनी ढींगड़ा ने प्रदेश भर की यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को न भरने पर चिंता जाहिर की है। इस अवसर पर केयू शिक्षक संघ, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ, हरियाणा कॉलेज टीचर एसोसिएशन, हरियाणा राजकीय कॉलेज टीचर एसोसिएशन, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, दीन बंधू छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्रोलॉजी इंटरप्रयोनरशिप एवं मैनेजमेंट के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।