{"_id":"690a58e5931fe304180f4a51","slug":"ig-gave-instructions-to-take-action-against-donkey-root-agents-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-144854-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आईजी ने डंकी रूट एजेंटों पर कार्रवाई के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आईजी ने डंकी रूट एजेंटों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल (आईजी) पंकज नैन ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपराध नियंत्रण समीक्षा गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डंकी रूट से विदेश भेजने वाले एजेंटों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों की शीघ्र पहचान कर प्रभावी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। स्थानीय स्तर पर खुफिया तंत्र को और मजबूत करने पर बल दिया गया, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके। साथ ही नागरिकों को डंकी रूट के जानलेवा खतरों से जागरूक करने का अभियान चलाने का आदेश दिया जिससे कोई लालच में जीवन जोखिम में न डाले।
अपराध नियंत्रण के लिए थाना स्तर पर नियमित गश्त बढ़ाने, लंबित मामलों की साप्ताहिक समीक्षा करने और जनता से निरंतर संवाद स्थापित कर पुलिस की विश्वसनीयता मजबूत करने के निर्देश भी जारी किए। बैठक में अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिलों के पुलिस अधीक्षक, सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक और सीआईए प्रभारी शामिल हुए।