फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   If we include Gita in our conduct then we will play the role of a guide: Suman

आचरण में गीता को शामिल करें तो निभाएंगे मार्गदर्शक की भूमिका : सुमन

Sun, 24 Aug 2025 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 24 Aug 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
If we include Gita in our conduct then we will play the role of a guide: Suman
कुरुक्षेत्र। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी को
लाडवा। भारत दुनिया में मार्गदर्शक की भूमिका निभाए, इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को गीता को अपने आचरण में ढालना जरूरी है।
विज्ञापन

श्रीमद् भगवद् गीता हमें एक आदर्श व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित करती है और एक-दूसरे से जुड़ना सिखाती है। इस सद्भाव व समरसता से ही हम दुनिया को सही दिशा में चलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं और विश्व को एक मंच पर ला सकते हैं।
ये विचार राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी शनिवार को बाबैन अनाज मंडी में श्री कृष्ण कृपा समिति लाडवा द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों का पालन पोषण का विशेष ध्यान रखना चाहिए और उन्हें अच्छे देने चाहिए। अच्छे संस्कार देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

सुमन सैनी ने कहा कि गीता ज्ञान संस्थान की स्थापना गीता के संदेश का विश्वभर में प्रसार करने के उद्देश्य से की गई थी। तब से यह संस्थान दुनिया में गीता के संदेश को फैलाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही हमारे संत-महात्माओं व गुरुओं ने अध्यात्म के माध्यम से हमें जीवन की सच्ची राह दिखाई।स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि कलियुग में श्रीहरि की भक्ति ही हमें तार सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed