{"_id":"62c1f495e28bea426f2a8eee","slug":"if-there-is-waterlogging-the-nap-employees-will-reach-at-midnight-kurukshetra-news-knl113478290","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून में जलभराव हुआ तो आधी रात को सहायता के लिए पहुंचेंगे नप कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून में जलभराव हुआ तो आधी रात को सहायता के लिए पहुंचेंगे नप कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार मानसून की पहली बारिश ने ही नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा कई दिनों से किए जा रहे सभी दावों की पोल खोलकर रख दी। नाले नालियों की ठीक से सफाई न होने पर 40 एमएम बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया और कई दुकानों में पानी घुस गया, जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर की बिगड़ी हालत को देखते हुए प्रशासन ने अब नगर परिषद के 10 सफाई कर्मचारियों की नाइट ड्यूटी लगाई है। मानसून के दौरान यदि आधी रात को भी कहीं जलभराव या अन्य प्रकार की नप से संबंधित किसी को परेशानी हुई तो ये कर्मचारियों तुरंत सहायता के लिए पहुंचेंगे। इतना ही नहीं इन कर्मचारियों पर एक कार्यवाहक दरोगा लगाकर एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।
कर्मचारियों को सख्त आदेश जारी किए गए हैं कि वे सभी अपने-अपने मोबाइल फोन किसी भी हालात में ऑन रखेंगे। ये कर्मचारी रात में सफाई कार्य सुचारु रूप से चलाने का जिम्मा संभालेंगे। वहीं रात्रि के समय बारिश होने पर बाधा उत्पन्न होती है या कहीं जलभराव कम करने के लिए पंप लगाने की आवश्यकता होती है तो रात को ही वहां पंप लगाया जाएगा।
रात्रि के समय सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए इन कर्मचारियों पर नगर परिषद के सफाई निरीक्षक संजय कुमार (8950991617) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं किशोरी लाल को कार्यवाहक दरोगा नियुक्त कर उनका फोन नंबर 8259772245 भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि नगर परिषद के पास 31 वार्डों में सफाई व्यवस्था संभालने के लिए 386 कर्मचारी है, जबकि जरूरत 500 की है। मौजूदा कर्मचारियों में 80 पक्के हैं, जबकि 306 पे रोल पर हैं। कर्मचारियों की कम संख्या के कारण शहर की सफाई व्यवस्था बाधित रहती है।
उधर नगर परिषद द्वारा उन सभी जगह बार-बार सफाई अभियान चलाया जा रहा है जहां पर 30 जून को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई थी। नप अधिकारियों ने अगले ही दिन भगवान परशुराम कॉलेज के पास, पुराने बस अड्डे के समीप पशु अस्पताल के सामने व सेक्टर-13 में कर्मचारियों को लगाकर अच्छे से सफाई कराई और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी थी। वहीं अब रविवार को भी कर्मचारियों को बुलाकर उन्हीं प्वाइंट पर सफाई अभियान चलाया गया, जबकि अन्य क्षेत्रों में अभी भी कई जगह सफाई व्यवस्था बदहाल ही है। रविवार को सफाई अभियान में नप अधिकारी केएल बठला, एक्सईएन सुरेंद्र सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक रूप रविंद्र बिश्नोई और सफाई दरोगा मौजूद रहे।