फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   If the pin of the desi katta was not spoiled, Radha's life would have gone

देसी कट्टे की पिन खराब नहीं होती तो चली जाती राधा की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
If the pin of the desi katta was not spoiled, Radha's life would have gone
न्यू कॉलोनी में महिला राधा को गोली मारने वाला उसके पति की पहली पत्नी का भाई निकला। गोली चलाने के दौरान देसी कट्टे की पिन खराब होने के चलते गोली की रफ्तार कम हो गई, जिसके कारण गोली अपना पूरा प्रभाव नहीं दिखा सकी, जिस कारण राधा की जान बच गई।
विज्ञापन

आरोपी ने अपने दोस्त संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद आरोपी ने अपनी बहन को फोन पर इसकी सूचना भी दी थी। करीब दो महीने पहले आरोपी चुन्नालाल हाल वासी कृष्णानगर गामड़ी और उसकी बहन निर्मला पत्नी राजकुमार वासी पटियाला बैंक कॉलोनी ने राधा को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। हालांकि इससे पहले पुलिस के शक की सूई राजकुमार पर घूम रही थी। मामले की जांच करते हुए सीआईए-दो की टीम ने आरोपी चुन्नालाल, निर्मला और संजय उर्फ संजू वासी कृष्णानगर गामड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

उक्त खुलासा करते हुए सीआईए-दो के प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार ने बताया कि राधा हाल किरायेदार न्यू कॉलोनी की करीब सात साल पहले शादी राजकुमार वासी पटियाला बैंक कॉलोनी के साथ हुई थी। राजकुमार ने अपनी पहली पत्नी निर्मला के होते हुए राधा से दूसरी शादी की थी, जिससे राधा के पास तीन बच्चे हैं। राजकुमार एफसीआई गोदाम थानेसर में कार्यरत है और ज्यादातर राधा के साथ ही रहता है। दो-तीन दिन पहले राजकुमार राधा से लड़ाई झगड़ा करके चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 अगस्त करीब आठ बजे राधा एक्टिवा पर अपने बेटे विवान के साथ घरेलू सामान लेने के लिए आई थी। वह सामान लेकर वापस घर की ओर जाने लगी तो उसे किसी ने गोली मार दी थी। जख्मी हालत में महिला को एलएनजेपी अस्पताल दाखिल कराया गया था। अभी वह पीजीआई चंडीगढ़ उपचाराधीन है।
सीआईए-दो की टीम ने आरोपी चुन्ना लाल, संजय उर्फ संजू व महिला निर्मला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी चुन्नालाल व संजय ने वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा 315 बोर तथा दो कारतूस बरामद किए हैं। शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी चुन्ना लाल ने बताया कि उसकी बहन निर्मला का पति राजकुमार उसे छोड़कर राधा के साथ रहने लग गया था। इसी रंजिश के चलते भाई-बहन ने राधा को मारने की योजना बनाई थी। निर्मला ने चुन्ना को देसी कट्टा खरीदने के लिए 10 हजार रुपये दिए थे। करीब डेढ़ महीने से आरोपी चुन्ना लाला अपनी बहन की सौतन राधा को मारने के लिए अवसर तलाश कर रहा था। उसने अपने पल्लेदार साथी संजय को साथ लेकर राधा पर गोली चला दी।
वारदात में जख्मी हुई राधा किस्मत की धनी है, क्योंकि पहले गोली चलाते समय देसी कट्टे की पिन खराब हो गई, जिससे गोली की रफ्तार कम हो गई। वहीं इस मामले को सड़क दुर्घटना बताने के बाद महिला के सिर का सिटी स्कैन किया गया तो उसमें उसके सिर में गोली फंसी दिखाई दी। सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि देसी कट्टे की पिन खराब होने के चलते महिला की जान बच गई। अगर पिन खराब न होती तो जान भी जा सकती थी। आरोपियों के पास दो कारतूस और भी थे, मगर बीच बाजार में हंगामा होने के बाद वे फरार हो गए थे।

राधा को गोली मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक आरोपी भागते हुए दिख रहा है। सीआईए-दो के प्रभारी कुमार ने बताया वारदात से पूर्व आरोपी चुन्ना लाल और संजय ने शराब भी पी थी। शनिवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed