फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   If the payment is not made soon, the agitation will intensify

Kurukshetra News: अगर जल्द ही भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा और तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
If the payment is not made soon, the agitation will intensify
पिहोवा। वेतन न मिलने से खफा सरस्वती तीर्थ पर तैनात सफाई कर्मियों ने अचानक कामकाज बंद कर दिया। नाराज कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। कर्मियों ने वेतन न मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी जारी कर दी। कर्मियों को पिछले काफी समय से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन


कर्मचारी प्रदीप, दयालु, विशाल ने बताया कि सरस्वती तीर्थ की सफाई व्यवस्था के लिए उनको तीर्थ तैनात किया गया है। उनका पिछले चार महीने का वेतन अटका हुआ है। मामले को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुलाकात कर चुके हैं, मगर अधिकारी उनको टाल रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने सरस्वती तीर्थ पर सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से तत्काल वेतन देने की मांग की और कहा कि अगर जल्द ही भुगतान नहीं हुआ तो उनका आंदोलन और भी तेज होगा
विज्ञापन


बॉक्स
मामले को शीघ्र हल करने के लिए प्रयासरत
सरस्वती तीर्थ के प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि वे इस मामले को शीघ्र हल करने के लिए प्रयासरत हैं। कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनका बकाया वेतन जारी किया जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें शीघ्र भुगतान नहीं मिलता, तो वे अपना विरोध जारी रखेंगे और तीर्थ परिसर की सफाई कार्य को बंद करेंगे। यदि सरोवर के आसपास सफाई न हुईं तो तीर्थ क्षेत्र के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। क्योंकि सफाई कर्मचारियों के काम न करने से परिसर की सफाई पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed