फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   If the lifting work is not expedited then the situation will worsen

Kurukshetra News: उठान कार्य में तेजी न आई तो बिगड़ेंगे हालात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
If the lifting work is not expedited then the situation will worsen
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर बनी अस्थाई मंडी...ज्ञान मंदिर के पास पार्किंग में पड़ा गेहूं। ​संवा - फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में 23 खरीद केंद्रों और मंडियों में गेहूं खरीद का कार्य लगातार तेज हो रहा है। जहां वीरवार तक 3386200 क्विंंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है तो वहीं आवक भी चरम पर पहुंचने लगी है। इसके बावजूद उठान कार्य उम्मीद अनुसार तेज नहीं हो पा रहा है। अब तक खरीद की जा चुकी गेहूं में से महज 32 फीसदी 1091000 क्विंटल गेहूं का ही उठान किया जा सका है। वीरवार को 543630 क्विंटल खरीद की गई जबकि 277900 क्विंटल गेहूं का उठान किया जा सका। उठान धीमा होने से मंडियां जाम होने लगी है। यहां तक कि दो लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं ब्रह्मसरोवर परिसर में पड़ी है जबकि माना जा रहा है कि ये हालात रहे तो अगले एक-दो दिन में ही गेहूं शहर की सड़कों पर आ जाएगा। उधर प्रशासन अभी भी सभी व्यवस्था दुरुस्त होने के दावे कर रहा है।
विज्ञापन

गत दिवस तक ही हैफेड ने एक लाख तीन हजार 554 एमटी गेहूं खरीदा और इसमें से 28029 एमटी गेहूं का उठान किया गया। हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा 4419 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा और इसमें से 149 एमटी का उठान कार्य हो पाया। इसके अलावा प्राइवेट एजेंसियों द्वारा 2125 एमटी गेहूं खरीदा है और इसमें से 805 एमटी गेहूं का उठान कार्य किया जा सका।

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर बनी अस्थाई मंडी...ज्ञान मंदिर के पास पार्किंग में पड़ा गेहूं। संवा

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर बनी अस्थाई मंडी...ज्ञान मंदिर के पास पार्किंग में पड़ा गेहूं। संवा- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed