{"_id":"573f5f864f1c1bad63ac7405","slug":"if-school-will-open-at-vacation-time-will-take-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुले मिले तो होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुले मिले तो होगी कार्रवाई
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 21 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग ने सरकारी व निजी स्कूलों में 23 मई से लेकर 25 जून तक छुट्टियां घोषित की है। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी किए गए निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि इस दौरान सभी स्कूलों में छुट्टी रखी जाए। आदेशों के बावजूद स्कूल खुले मिले तो विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि लगभग एक सप्ताह से गर्मी प्रचंड तक पहुंच गई है, जिसके चलते ही अभिभावकों से लेकर अध्यापक भी स्कूलों में छुट्टियों की मांग लगातार कर रहे थे। अध्यापकों की दलील थी कि जहां बच्चे भीषण गर्मी के कारण स्कूल में बेहाल रहने लगे है वहीं उन्हें पीने के लिए ठंडा पानी तक नहीं मिल पा रहा है। ऐसे हालात में बच्चों की पढ़ाई सही नहीं हो पा रही है। मौसम के तेवर व अभिभावकों तथा अध्यापकों की मांग को देख बच्चों के हित में शिक्षा विभाग ने उक्त समय के दौरान छुट्टियां रखने का निर्णय लिया है। जबकि विभाग की पहले की योजना के अनुसार ये छुट्टियां 1 जून से की जानी थी। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार छुट्टियों के दौरान विभाग स्कूलों पर नजर बनाए रखेगा और स्कूल लगा मिला तो कार्रवाई की जाएगी।