फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   If given a chance, we will clean the corporation and corruption with a broom: Kejriwal, Kurukshetra

मौका मिला तो झाड़ू से साफ करेंगे निगम और भ्रष्टाचार : केजरीवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
If given a chance, we will clean the corporation and corruption with a broom: Kejriwal, Kurukshetra
आम आदमी पार्टी की अब बदलेगा हरियाणा रैली में शामिल लोग। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की रैली में पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ओर जहां सीधे भाजपा को निशाने पर लिया, वहीं कांग्रेस पर मंच से कोई बात नहीं की। उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए आमजन से समर्थन मांगा। कहा कि हमें एक मौका दो, हम झाड़ू से पहले नगर निगम को साफ करेंगे और फिर 2024 में पूरे हरियाणा से भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया जाएगा। केजरीवाल रविवार को कुरुक्षेत्र के मेला ग्राउंड में रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पंजाब का स्वास्थ्य मंत्री अधिकारियों से पैसे मांग रहा था, हमने उसे न सिर्फ मंत्री पद से बर्खास्त किया, बल्कि मुकदमा दर्ज करा जेल भी करवाया। आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचारियों के लिए कोई जगह नहीं है। अगर कल मेरा बेटा भी बदमाशी करेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। रैली में केजरीवाल का हरियाणवी अंदाज भी देखने को मिला। मंच से कहा कि मैं सीधा-साधा छोरा सूं, मनै राजनीति ना आवे। मनै बस काम करना आवे से।
विज्ञापन

केजरीवाल ने दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल का भी जिक्र किया। कहा कि हरियाणा में शिक्षा और स्वास्थ्य पर बहुत काम करने की जरूरत है। अगर जनता आम आदमी पार्टी को मौका देती है तो यहां भी दिल्ली की तरह स्कूल और अस्पतालों की रूपरेखा बदल दी जाएगी। बेरोजगारी पर उन्होंने ने कहा कि हरियाणा में 80 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं, जबकि दिल्ली में उन्होंने अब तक 12 लाख युवाओं को नौकरी दी है और आगे 20 लाख नौकरियां और देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में भी फ्री बिजली देंगे
दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा पर आम आदमी पार्टी की नजर है। यही कारण है कि निकाय चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने रैली कर अपनी मंशा जता दी है। उन्होंने जहां भ्रष्टाचार पर निशाना साधा, वहीं एकबार फिर फ्री बिजली का वादा कर लोगों को अपनी ओर खींचने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा में आप की सरकार बनी तो भ्रष्टाचार को मिटाने के साथ ही आमजन को फ्री बिजली देने का काम करेंगे।
दो लाख का दावा, पहुंचे 10 प्रतिशत लोग
रैली से पहले पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेशभर से दो लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा था, लेकिन रैली में 10 प्रतिशत लोग ही पहुंचे। रैली में नेताओं के लिए मंच पर एसी व कूलर की व्यवस्था थी, लेकिन लोगों के लिए बिछाई कुर्सियों के ऊपर टेंट तक नहीं था। लोगों के आगे कूलर तो रखे थे, लेकिन उन में पानी न होने के कारण वे गर्म हवा फेंक रहे थे। दोपहर तक तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया, जिस कारण धूप में बैठना मुश्किल हो गया और आधी से ज्यादा कुर्सियां खाली ही रहीं।

हरियाणा और पंजाब के किसानों को दी बधाई
केजरीवाल ने हरियाणा और पंजाब के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि धूप, बारिश और तूफान में भी किसान कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल तक डटे रहे। त्रेतायुग में राम ने रावण और द्वापर युग में कृष्ण ने कंस का घमंड तोड़ा था और कलयुग में किसानों ने भाजपा सरकार का घमंड तोड़ा है।

आप की रैली को संबोधित करते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।  संवाद

आप की रैली को संबोधित करते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed