Hindi News
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
I wish Prime Minister Modi would come again and again: Potholes on the roads were filled overnight, everything from dividers to walls was brightened.
{"_id":"66e4e007559f45e5a10bb859","slug":"i-wish-prime-minister-modi-would-come-again-and-again-potholes-on-the-roads-were-filled-overnight-everything-from-dividers-to-walls-was-brightened-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-124029-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"काश, बार-बार आएं प्रधानमंत्री मोदी : रातों रात भर गए सड़कों के गड्ढे, डिवाइडरों से लेकर दीवारों तक को चमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काश, बार-बार आएं प्रधानमंत्री मोदी : रातों रात भर गए सड़कों के गड्ढे, डिवाइडरों से लेकर दीवारों तक को चमकाया
कुरुक्षेत्र। रात साढ़े आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली स्थल के आसपास की सड़कों के डिवा
Link Copied
कुरुक्षेत्र। काश, प्रधानमंत्री बार-बार धर्मनगरी आएं। उनका आगमन भी अलग-अलग क्षेत्रों में हो, ताकि हर क्षेत्र इसी तरह से चमक उठे और लोगों को सुविधाएं मिल पाएं। यह कहना था शहर वासियों का, जो प्रशासन की कार्रवाई को देख हैरान थे। थीम पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को रैली है, जिसके चलते प्रशासन की सांसें फूली हुईं हैं। दिन भर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश के बावजूद न कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक यहां तैयारियों में जुटे रहे तो वहीं रातों-रात आसपास की सड़कों के गड्ढे भी भर गए। यहां तक कि देर रात तक कहीं सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाने तो कहीं डिवाइडर को चमकाने का काम जोरों से चलता रहा। हर कोई अपने-अपने काम में जुटा रहा तो कहीं कोई खामी न रह जाए, इसको लेकर भी सांसें फूली रही।
विज्ञापन
उधर रैली स्थल पर बारिश के चलते बने दलदल ने भी अधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी। देर रात तक जेसीबी से इसे दुरुस्त किया जाता रहा। दूर-दराज से आए पुलिस अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र का मुआयना करते रहे तो वहीं चारों ओर हर काम में तत्परता बनी रही। यह माहौल देख हर राहगीर व आसपास के लोग भी हैरान रहे और यही कहते रहे कि काश अधिकारी अपना कार्य पहले से सुचारू रखते तो इस तरह रातों रात काम नहीं करने पड़ते तो लोगों को भी असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ता।
कुरुक्षेत्र। रात साढ़े आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली स्थल के आसपास की सड़कों के डिवा
कुरुक्षेत्र। रात साढ़े आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली स्थल के आसपास की सड़कों के डिवा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।