फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   I spent three months of my time during Kataria's election, I am aware of every street and road: Gadkari

कटारिया के चुनाव में तीन माह बहाया था पंसीना, हर गली-सड़क से हूं वाकिफ : गडकरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
I spent three months of my time during Kataria's election, I am aware of every street and road: Gadkari
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र की भूमि बेहद पवित्र है। इसी धरा में हमारे जीवन का तत्व ज्ञान है। यहीं पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का अमर संदेश दिया था। ऐसे में यहां आकर मन प्रसन्न हो जाता है।
विज्ञापन

यह कहना था केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का, जो कुरुक्षेत्र पहुंचने पर गदगद हो उठे और महज आधे घंटे के दौरान न केवल खुलकर अपने निजी से लेकर राजनीतिक जीवन की चर्चा की बल्कि देश भर में बिछाए जा रहे हाईवे के जाल का खाका भी बता गए।
विज्ञापन

मौका था विधानसभा चुनाव के चलते थानेसर के एक निजी पैलेस में जनसभा को संबोधित करने का। उन्होंने किसानों से अनुरोध करते हुए कहा कि आप लोग पराली न जलाएं। उन्होंने कहा कि पराली अब किसानों के लिए समृद्धि का कारण बनने जा रही है। नई टेक्नोलॉजी आई है करीब 400 प्लांट देश में चल रहे हैं। 60 प्लांट पंजाब और हरियाणा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराली से बॉयो सीएनजी, बॉयो एलएनजी तैयार हो रही है। पानीपत में इंडियन ऑयल ने बहुत बड़ा प्लांट बनाया है जहां पर एक लाख लीटर ईंधन तैयार हो रहा है। पिछले साल 1200 रुपये प्रति क्विंटल किसानों की मक्का की फसल बिकती थी। हमने मक्का से बॉयो इथेनाल बनाने की शुरूआत की अब मक्का 2648 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य किसानों को समृद्ध करना है और किसान समृद्ध हो भी रहे हैं।


बॉक्स
दिल्ली से चडीगढ़, दिल्ली से जयपुर चलेंगी 135 सीटर बसें



नितिन गडकरी ने कहा कि दुनिया बदल रही है, ट्रांसपोर्ट के सेक्टर में इलेक्ट्राॅनिक बसें, कारें, स्कूटर आए हैं। अब सरकार दिल्ली से चडीगढ़, दिल्ली से जयपुर हाइवे हाईवे बना रही है जिस पर 135 सीटर की बसें चलेंगी और किराया भी डीजल की बसों से 30 प्रतिशत कम होगा और ये बसें वातानुकूलित होंगी। हवाई जहाज में जैसे एयर होस्टेज होती हैं उसी तरह बस में भी बस होस्टेज रहेंगी।

बॉक्स
भूखमरी, गरीबी से मुक्ति दिलाने की दिशा में काम कर रही है मोदी सरकार



नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। हरियाणा वीरों की भूमि है और हरियाणा के वीरों ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। हम राष्ट्रवाद के विचार के आधार पर विस्तारवादी नहीं है। हम किसी देश की भूमि को आक्रमित करना नहीं चाहते। भूखमरी, गरीबी से लोगों को मुक्ति दिलाने की दिशा में मोदी सरकार काम कर रही है।


बॉक्स
...जब कटारिया के चुनाव के लिए सहारनपुर से लेकर आए थे 40 गाड़ियां
नितिन गडकरी ने कुरुक्षेत्र से पुराना नाता याद करते हुए कहा कि 1980 में वे राजनीति में आए थे और उसी दौरान ही भाजपा का भी निर्माण हुआ। उसी समय ही उनकी शादी भी हुई थी लेकिन उनकी ड्यूटी कुरुक्षेत्र-यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में लगी थी, जहां रत्न लाल कटारिया चुनाव लड़ रहे थे। तीन माह तक उनके लिए पसीना बहाया था। यहां तक कि सहारनपुर से 40 गाड़ियां लेकर आए थे। चौधरी देवीलाल व मंगलसेन के नेतृत्व में कटारिया का भी यह पहला चुनाव था और वे जीते भी थे।



बॉक्स
ये रहे मौजूद
थानेसर रैली में जिला अध्यक्ष सुशील राणा, थानेसर प्रभारी रविन्द्र सांगवान, संयोजक धर्मपाल चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा, प्रदेश सचिव राहुल राणा,मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स चेयरमैन धर्मवीर डागर आदि मौजूद रहे। उधर लाडवा में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में राघव लखनपाल, प्रदीप चौधरी, सुशील राणा, धर्मवीर मिर्जापुर, साक्षी खुराना, डॉ गणेश दत्त, दुर्गेश गोयल, प्रदीप गर्ग, योगराज, डॉ. अशोक मिगलानी, डॉक्टर योगेंद्र कश्यप, रणवीर सिंह एडवोकेट, विक्रम सिंह, सुखबीर सिंह सहित समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed