फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   I ate a lot of bread from Haryana, it is difficult to repay the debt of the mothers here

Kurukshetra News: मैंने हरियाणा की बहुत रोटी खाई, यहां की माताओं का कर्ज चुकाना मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
I ate a lot of bread from Haryana, it is difficult to repay the debt of the mothers here
कुरुक्षेत्र। मैं आज अपने परिवार के बीच आया हूं। मेरे दिल में बहुत दर्द है, जिसे हल्का करना चाहता हूं। मोदी ने जैसे ही ये शब्द कहे तो रैली में उमड़ी भीड़ एकदम शांत हो गई। फिर बोले, मुझे आपके बच्चों व उनके भविष्य की चिंता हो रही है। मैं हरियाणा में बहुत घूमा हूं। दूध-दही नहीं यहां की मैंने बहुत रोटियां खाई हैं। यहां की माताओं का कर्ज चुकाना बेहद मुश्किल है लेकिन प्रयास कर रहा हूं।
विज्ञापन

हरियाणवी अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह चर्चा कर हरियाणा के लोगों के साथ अपनेपन का भी एहसास करवा दिया। लोग उन्हें परिवार के सदस्य की भांति ही बेहद गंभीर होकर सुनने लगे। प्रधानमंत्री मोदी गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र पहुंचे तो पहले उनका हरियाणवी अंदाज में मुख्यमंत्री नायब सैनी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पगड़ी पहनाकर व धान का गुच्छा देकर स्वागत किया। फिर जय श्री कृष्ण के जयकारे व युवाओं से लेकर बुजुर्गों व महिलाओं को राम-राम के साथ प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन शुरू किया। करीब 50 मिनट के दौरान उन्होंने बार-बार हरियाणा का जिक्र कर कहा कि हरियाणा पर उनका विशेष अधिकार है।
विज्ञापन

इस पर रैली में उमड़ी भीड़ ने भी उनके समक्ष भरपूर उत्साह दिखाया तो पूरा माहौल मोदीमय हो गया। उन्होंने प्रदेश में फिर कमल खिलाने का भरोसा लेते हुए यह भी कहा यहां के लोग जुबान के भी पक्के हैं, जो एक बार प्रण कर लेते हैं तो उसे पूरा कर ही देते हैं। उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते कि कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश जैसे हालात यहां हों। उन्होंने नायब सैनी सरकार की जमकर प्रशंसा की तो कहा कि आज हरियाणा विकास व निवेश में टॉप पर है और यह सुनकर उन्हें बहुत गर्व महसूस होता है। मोदी ने हरियाणवी शैली में ही कहा कि भाजपा की प्राथमिकता है कि यहां के लोगों की कमाई बढ़े, उनके पैसे बचें और खुशहाल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने कहा कि वर्ष 2013 में जैसे ही उन्हें पार्टी ने पीएम के तौर पर घोषित किया तो वे सबसे पहले अपनी जनसभा करने रेवाड़ी पहुंचे थे और पूर्व सैनिकों के बीच वन रैंक वन पेंशन का भरोसा दिया था, जिसे पूरा भी किया। यही मोदी की गारंटी है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार लाने का आह्वान करते हुए कहा कि आपके पास मोदी है, ऐसा मौका मत जाने देना।




जिसकी दिल्ली में उसी की हरियाणा में भी सरकार
मोदी ने कहा कि उन्हें मंच पर ही सांसद नवीन जिंदल ने अहम जिक्र कर बताया कि हरियाणा के लोग हमेशा ही केंद्र के साथ चले हैं। एक बार को छोड़ दें तो पिछले 50 साल से केंद्र के साथ की ही सरकार हरियाणा में भी रही है। इस बार भी प्रदेश के लोग केंद्र के साथ कदम मिलाते हुए हरियाणा में कमल खिलाएंगे और फिर डबल इंजन की सरकार पूरी गति से प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा सरकार की जमकर तारीफ करते हुए सबका विकास-तेज विकास का नारा भी दे गए। उन्होंने कहा कि अब विकास के मामले में रुकना नहीं है। कांग्रेस के शासित हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक व तेलंगाना में जो हालात बन गए हैं उनसे बचना है।




कुरुक्षेत्र आकर मुझे घणी खुशी होती है...

प्रधानमंत्री ने हरियाणवी अंदाज में कहा कि कुरुक्षेत्र आकर मुझे घणी खुशी होती है। कुरुक्षेत्र आना, भारतीय संस्कृति के तीर्थ के दर्शन करना मन को भर देता है। इसी धरा से वे प्रदेश को और आगे बढ़ाने के लिए फिर से भाजपा सरकार लाने का भरोसा लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरा से उनका पुराना संबंध रहा है और पहले भी आते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed