{"_id":"5702c15b4f1c1bf15dc8133d","slug":"husband-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"ति को पहले घर से बुलाया फिर साथी के साथ मिलकर तलवार से काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ति को पहले घर से बुलाया फिर साथी के साथ मिलकर तलवार से काटा
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 05 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नलवी के 32 वर्षीय युवक हरदेव सिंह की हत्या की गई थी, जिसकी साजिश उसकी ही पत्नी ने अपने शादीशुदा दोस्त के साथ मिलकर रची थी। यह खुलासा पुलिस जांच में हुआ है। हरदेव के अपहरण होने व बटहेड़ा हैड करनाल के पास नहर से शव मिलने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी व उसका पुरुष दोस्त ही मुख्य साजिशकर्ता पाए गए। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को हरदेव की पत्नी (काल्पनिक नाम) बलविंद्र कौर व उसके पुरुष दोस्त लखबीर सिंह निवासी नलवी को गिरफ्तार किया। लखबीर को कुरुक्षेत्र की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिनों के रिमांड पर भेज दिया गया है।
बता दें कि नलवी निवासी हरदेव सिंह 26 मार्च को सायं साढ़े 7 बजे लापता हो गया था और उसके परिजनों ने गंाव के ही अमरीक सिंह पर अपहरण का शक जताया था। पुलिस ने धारा 365 के तहत मामला दर्ज कर अमरीक सिंह से लंबी पूछताछ भी की थी। 1 अप्रैल को हरदेव का शव बटहेड़ा के पास नहर से मिला था। हालांकि पुलिस ने अमरीक सिंह से अनेक मामलों पर जानकारी ली थी और उसी के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हरदेव सिंह को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और उसकी कई बार अमरीक सिंह से मारपीट भी हुई थी। लेकिन हरदेव के एक अन्य दोस्त लखबीर सिंह के भी उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इसलिए हरदेव की पत्नी ने लखबीर के साथ मिलकर हरदेव को अपने रास्ते से हटाने की साजिश रची और 26 मार्च को उसे सायं लगभग साढ़े 7 बजे घर से बुलाया। इसके बाद वह उसे ढल्ला माजरा नहर के पास ले गया और तलवार से उसके सिर और गर्दन पर वार किए जिससे हरदेव की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को उठाकर नहर में फैंक दिया। देर सायं पुलिस ने लखबीर को लेकर वारदात स्थल का दौरा किया और पूरे मामले की सिलसिले वार कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया। पुलिस को वारदात में प्रयोग में लाई गई तलवार व अन्य चीजों को अभी बरामद करना है। परिजनों ने बताया कि हरदेव सिंह की शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व हुई थी और उसके पास एक लड़का व एक लड़की है और वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी 25 वर्षीय लखबीर सिंह भी शादीशुदा है और उसके पास एक लड़का है।