फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Husband booked for attempting murder by attacking wife

Kurukshetra News: पत्नी पर हमला कर हत्या की कोशिश, पति पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Husband booked for attempting murder by attacking wife
शाहाबाद। थाना क्षेत्र के यारा गांव में एक महिला ने अपने पति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। थाने में दर्ज शिकायत में रितु देवी ने बताया कि उनकी शादी 2015 में मनजीत सिंह के साथ हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। 25 मई की रात करीब आठ बजे उनके पति मनजीत सिंह ने बिना किसी कारण झगड़ा शुरू किया। झगड़े के दौरान उसने रसोई में रखा रोटी बनाने वाला तवा उठाकर जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर मारा। इस हमले से रितु को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गई। रितु ने बताया कि बेहोशी की हालत में उसके पति और सास उसे शाहाबाद के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां उसे दवाइयां दी गईं लेकिन अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए दावा किया कि रितु ऊंचाई से गिरकर चोटिल हुई हैं। शिकायत पर उसके पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 की हत्या का प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed