फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   hunny Trap

शूटिंग कोच को दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख मांगने वाली महिला गिरफ्तार

Wed, 28 Aug 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
hunny Trap
कुरुक्षेत्र। सेना और सीआईएसएफ में सेवाएं दे चुके शूटिंग के राष्ट्रीय स्तर के चैंपियन तथा गुरुकुल कुरुक्षेत्र के कोच को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

बताया गया है कि यह महिला अपने पति को छोड़ कर एक व्यक्ति के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। आरोप है कि इस महिला ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र के कोच बलबीर सिंह से 2018 के बाद 17 बार में करीब 30 लाख रुपये वसूले और बाद में दुष्कर्म के केस में फंसाकर 50 लाख रुपये की मांग की। कोच ने इसकी पुलिस को शिकायत की थी, जिसके बाद उसे 30 लाख रुपये देने के लिए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के सेकेंड गेट पर बुलाया गया, जहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि मंगलवार को महिला से पूछताछ की गई और जानकारी जुटाने के लिये उसे यमुनानगर के ले जाया गया है। एसपी ने बताया कि महिला ने दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाकर बदनाम करने की धमकी देकर तथा आत्महत्या करने का नोट लिखकर फंसाने की धमकी दी थी। इसकी एवज में रुपये मांगने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया है। गुरुकुल कैंपस वासी कोच बलबीर सिंह ने थाना केयूके में इस संबंध में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed