फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hundreds of posts vacant at roadways depot; youth await employment.

Kurukshetra News: रोडवेज डिपो में सैकड़ों पद खाली, युवाओं को रोजगार का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of posts vacant at roadways depot; youth await employment.
कुरुक्षेत्र। डिपो में खड़ी रोडवेज बस की सफाई करता हुआ कर्मचारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। सरकारी नौकरियों की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए यह एक चिंताजनक खबर है। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो में विभिन्न श्रेणियों के सैकड़ों पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। इन रिक्तियों पर भर्ती न होने से विभाग के कामकाज पर बुरा असर पड़ रहा है। कर्मचारियों की कमी के कारण बसों की मरम्मत, रखरखाव और यात्रियों से जुड़े कई काम सीमित स्टाफ के भरोसे चल रहे हैं। तकनीकी स्टाफ की कमी से बसों के रखरखाव का दबाव बढ़ा है। कई कर्मचारियों को एक साथ कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ रही हैं। इससे कार्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है। रोडवेज महाप्रबंधक समिंदर सिंह ने बताया कि डिपो में कर्मचारियों की कमी है। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को भरने का मामला सरकार के स्तर का है। भर्ती होने पर स्थिति में सुधार आएगा और यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


डिपो में रिक्त पदों की स्थिति
कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो में मैकेनिक के 47 स्वीकृत पदों में से 45 खाली हैं। इसी तरह, इलेक्ट्रिशियन के 16 में से 15 और ब्लैक स्मिथ के 18 पद पूरी तरह रिक्त हैं। असिस्टेंट मैकेनिक के 31 सहित कुल 64 असिस्टेंट पद भी खाली पड़े हैं। हेल्पर मैकेनिक के 16 में से 11 पद भरे हैं, जबकि पांच खाली हैं। कुल मिलाकर, डिपो में विभिन्न श्रेणियों के 213 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed