फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Human blood cannot be produced artificially: Chaudhary

कृत्रिम रूप से नहीं बनाया जा सकता मानव रक्त : चौधरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Human blood cannot be produced artificially: Chaudhary
कुरुक्षेत्र। डीएन कॉलेज में व्याख्यान के दौरान विचार सुनती छात्राएं। स्वयं
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एक व्याख्यान हुआ। इसका विषय मानवता की एक बूंद - रक्तदान करें, जीवन बचाएं था। विशेषज्ञ रमेश चौधरी और सुल्तान भारद्वाज ने छात्राओं को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि मानव रक्त कृत्रिम रूप से नहीं बनाया जा सकता। रक्त दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों, शल्य चिकित्सा रोगियों और गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित मरीजों का जीवन बचाता है।
विज्ञापन

छात्राओं को रक्तदान से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों और रूढ़िवादी धारणाओं को दूर करने के लिए प्रेरित किया गया। स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर जरूरतमंदों का जीवन बचा सकते हैं। दान की गई एक यूनिट रक्त तीन व्यक्तियों का जीवन बचा सकती है। प्राचार्य डॉ. उपासना आहुजा ने कहा कि युवती-महिला के रक्तदान से सामाजिक रूढ़ियां टूटती हैं। यह शक्ति, संवेदनशीलता और करुणा का परिचय देता है। उन्होंने आगामी पांच अक्तूबर को रक्तदान शिविर में छात्राओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed