फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   HSGPC's head office will be built in Gurdwara Pehli Patshahi

Kurukshetra News: गुरुद्वारा पहली पातशाही में बनेगा एचएसजीपीसी का प्रधान कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
HSGPC's head office will be built in Gurdwara Pehli Patshahi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी का प्रधान कार्यालय अब गुरुद्वारा पहली पातशाही के परिसर में पड़ी खाली भूमि पर बनाया जाएगा। प्रधान कार्यालय के भवन बनाने का कार्य कार सेवा वाले संत महापुरुषों से करवाया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने शनिवार देर शाम तक चली कार्यकारिणी समिति की बैठक में रखे गए प्रस्तावों की जानकारी दी और बताया कि कार्यकारिणी समिति की बैठक में 63 प्रस्ताव पेश किए गए थे। इन सभी प्रस्तावों पर गहनता से मंथन करने के बाद कुछ प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई, जबकि कुछ प्रस्तावों पर विचार विमर्श करने एवं कार्रवाई करने के लिए सब कमेटियां भी गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से लेकर अब तक के सभी काम के ऑडिट होंगे। एडहॉक कमेटी के उनकी प्रधानी समय से लेकर अब तक का सारे खर्च का इंटरनल ऑडिट करवाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान झींडा ने बताया कि गुरुद्वारा नौवीं पातशाही की मलकीयती जमीन को कमर्शियल बनाने के लिए भी उपरोक्त सब कमेटी काम करेगी। खाली पड़ी करीब तीन एकड़ भूमि पर अलग-अलग फलदार पौधों का बाग लगाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई है। इसके साथ ही श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के पावन चरण छौह प्राप्त अस्थल गुरुद्वारा नौवीं पातशाही के निकट स्थित पुरातन कुएं (बाउली साहिब) को हरियाणा कमेटी के अधीन लेने के लिए भी एक सब कमेटी बनाई गई है। इस सब कमेटी में हरियाणा कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान गुरमीत सिंह, कार्यकारिणी समिति मैंबर कुलदीप सिंह मुल्तानी एवं मैंबर इंदरजीत सिंह को शामिल किया गया है। यह पुरातन कुआं गुरुद्वारा साहिब के पिछली तरफ स्थित है और इसे अपने अधीन लेने के लिए श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर की कमेटी से बातचीत की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा 10वीं पातशाही नाडा साहिब पंचकूला में काउंटर कड़ाह प्रसाद वाले स्थान पर चिमनी लगाने के प्रस्ताव को पास किया गया है, जबकि संस्था के अधीन आने वाले प्रत्येक गुरुद्वारा साहिब में ऐसी चिमनियां लगाई जाएगी। गुरुद्वारा नाडा साहिब के परिसर में पत्थर रगड़ाई का कार्य कार सेवा वाले संत महापुरुषों से करवाया जाएगा। प्रधान जत्थेदार झींडा ने बताया कि एचएसजीएमसी के अधीन आने वाले सभी गुरुद्वारा साहिबान में चल रही कार सेवाओं का समय निश्चित करने एवं भवन बनाने के लिए कार सेवा वाले संत महापुरुषों को मैटीरियल न देने के मामले पर अगली कार्यकारिणी समिति की बैठक में विचार किया जाएगा। इसके साथ ही पांच जुलाई को कार सेवा वाले संत महापुरुषों से बैठक भी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सिख मार्शल आर्ट गतके को धर्म प्रचार से खेल विभाग में तब्दील करने के मामले पर भी विचार हुआ, जिसे फिलहाल पेंडिंग कर दिया गया है। बैठक में संस्था के अधीन आने वाले समूह गुरुद्वारा साहिबान, प्रेस एवं शिक्षण संस्थानों के लिए एक प्लानर, ड्राफ्टमैन एवं नक्शा नवीस नियुक्त करने के मामले को भी फिलहाल पेंडिंग किया गया है। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब और गुरुद्वारा निम साहिब पातशाही नौवीं कैथल में पुराने लंगर हाॅल के स्थान पर पार्किग, बेसमेंट बनाने के लिए पहले से चल रही कार सेवा बाबा महिंदर सिंह पिहोवा वालों से करवाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed