फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   HSGPC: Government should make rules and get nominated members nominated

एचएसजीपीसी : नियम बनवाकर नामित सदस्य नामजद करवाए सरकार

Tue, 18 Feb 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 18 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
HSGPC: Government should make rules and get nominated members nominated
कुरुक्षेत्र। एचएसजीपीसी मुख्यालय में  अकाल पंथक मोर्चा की बैठक में हिस्सा लेते पदा​धिकारी। संवा
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी निर्माण को लेकर सरकार 21 फरवरी तक नियम बनवाकर नामित सदस्यों को नामजद करवाएं, ताकि नई कमेटी जल्द अपना रूप ले सके और गुरुघरों की बेहतर तरीके से संभाल हो सके। यह मांग अकाल पंथक मोर्चा ने की। इसके लिए मोर्चा 19 फरवरी को मुख्यमंत्री से मुलाकात भी करेगा।
विज्ञापन

मोर्चा ने सोमवार को पहली बार कमेटी मुख्यालय पर बैठक की तो फिर अपनी ताकत दिखाई। बैठक में सिख समाज हरियाणा के अध्यक्ष दीदार सिंह नलवी भी अपने विजेता रही दोनों अन्य सदस्यों के साथ शामिल हुए। यह पहला मौका था जब वे मोर्चा के साथ इस तरह खुलकर सामने आए तो संयुक्त तौर पर सरकार से जल्द नियम बनाकर नामित होने वाले सदस्यों को नामजद करने की राह आसान करने की मांग की। इससे पहले नलवी 14 फरवरी को पंचकुला में हरियाणा सिख गुरुद्वारा चुनाव आयोग की ओर से सदस्य नामित करने को लेकर बुलाई बैठक में भी मोर्चा के साथ दिखाई दिए थे। हालांकि वे चुनाव होने के कुछ ही दिनों बाद मोर्चा के पक्ष में दिखाई देने लगे थे।
विज्ञापन

बैठक के बाद दीदार सिंह नलवी के अलावा मोर्चा सदस्य हरमनप्रीत सिंह, सरदार प्रकाश सिंह सहवाल, कुलदीप सिंह रोड़ी, बिंद्र सिंह खालसा कालावांली, कर्मजीत सिंह फतेहाबाद, बलविंद्र सिंह हिसार, जसबीर मसाना व सुखदेव सिंह नग्गल ने कहा कि मुख्यमंत्री को जल्द से जल्द कमेटी के सदस्य नामित करने को लेकर नियम बनवाने चाहिए। इस संबंध में वे पहले भी मुख्यमंत्री से मांग कर चुके हैं। नामित सदस्य बनेंगे तो आगे कमेटी भी बन पाएगी, जो अपना कार्यभार संभाल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
21 को नाडा साहिब में जुटेगी संगत
मोर्चा सदस्यों ने बताया कि 21 फरवरी को गुरुद्वारा नाडा साहिब में प्रदेश भर की संगत जुटेगी, जिसके समक्ष वर्तमान हालात व सरकार के रहे रवैये को रखा जाएगा। इस दौरान संगत जो फैसला लेगी उसी अनुसार अगला कदम उठाया जाएगा।


बॉक्स
भूपिंद्र असंध के पास नहीं गुरुघर संभालने का अधिकार
उक्त सदस्यों ने कहा कि एडहॉक कमेटी के प्रधान भूपिंद्र असंध ने मीडिया के समक्ष दावा किया है कि जब तक नई कमेटी नहीं बन जाती तब तक उनके नेतृत्व में एडहॉक कमेटी ही गुरुघरों का प्रबंधन संभालेगी। उनका यह दावा भ्रमित करने वाला है क्योंकि उनके पास वर्तमान में ऐसा कोई अधिकार ही नहीं है। सदस्यों ने कहा कि चुनी हुई कमेटी एक सप्ताह में अपनी सवैंधानिक जिम्मेदारी संभाल लेगी ताकि जल्द गुरुघरों की सेवा संभाली जा सके।

कुरुक्षेत्र। एचएसजीपीसी मुख्यालय में  अकाल पंथक मोर्चा की बैठक में हिस्सा लेते पदाधिकारी। संवा

कुरुक्षेत्र। एचएसजीपीसी मुख्यालय में  अकाल पंथक मोर्चा की बैठक में हिस्सा लेते पदाधिकारी। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed