{"_id":"68322277bb364479b0093569","slug":"hsgmc-with-a-new-look-now-will-end-vip-culture-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-136185-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब नए रूप में दिखाई देगी एचएसजीएमसी, खत्म होगा वीआईपी कल्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब नए रूप में दिखाई देगी एचएसजीएमसी, खत्म होगा वीआईपी कल्चर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लंबे इंतजार के बाद हकीकत में सामने आई हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अब नए कलेवर में दिखाई देगी। पहली स्थायी कमेटी अब तक रहे वीआईपी कल्चर को खत्म करेगी, जिसके चलते अब न मुख्यालय पर पानी की बोतलें दिखाई देंगी और न ही किसी पदाधिकारी व सदस्य के आते ही दरवाजा खोलने के लिए अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहेंगे। यही नहीं वे किसी पदाधिकारी व सदस्य के आसपास भी घूमते नहीं दिखाई देंगे। अब कमेटी के अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्य की भी समीक्षा की जाएगी, जिसके चलते ही उनके संबंध में भी उचित कदम उठाए जाएंगे।
जगदीश झींडा जहां प्रधान बनते ही शुक्रवार शाम कमेटी मुख्यालय पहुंचे तो उन्होंने अपनी पहली मुलाकात में ही ये स्पष्ट संकेत भी दिए, जिनकी बाद में बातचीत के दौरान पुष्टि भी की। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे न कमेटी की अपने लिए गाड़ी लेंगे और न ही तेल व अन्य सुविधा प्रयोग करेंगे बल्कि दूसरे पदाधिकारी व सदस्यों को भी एक्ट 2014 का पालन करते हुए ही सामान्य सुविधाएं दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि वे पहले खुद पर पूरी व्यवस्था लागू करेंगे और फिर सभी को इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यालय में पानी की बोतलें मंगवाए जाने पर रोक लगाएंगे और सामान्य रूप से ही पेयजल की व्यवस्था होगी। वहीं अधिकारी व कर्मचारी किसी को भी खुश करने के लिए अपना कार्य नहीं छोड़ पाएंगे, ऐसी व्यवस्था लागू की जाएगी। दिखावे का वीआईपी कल्चर पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
आज मुख्यालय पहुंचेंगे झींडा
प्रधान जगदीश सिंह झींडा रविवार को कमेटी मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां वे अपने अगले कामकाज के लिए कार्य योजना तैयार करेंगे। वहीं सोमवार को वे कमेटी के अधीन अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे तो अब तक चल रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। कार्यभार संभालने के साथ ही वे कमेटी के कार्यों का सुचारू संचालन शुरू कर देंगे। संपर्क करने पर उन्होंने यह जानकारी दी।
अब मिलेंगी लंबित परियोजनाओं को गति
पिछली एडहॉक कमेटी ने कमेटी मुख्यालय का प्रशासनिक ब्लॉक परिसर में ही पुराना भवन तोड़कर बनाए जाने का फैसला किया था। 23 दिसंबर 2024 को इसके लिए नींव पत्थर लगाया गया लेकिन इससे आगे यह परियोजना नहीं बढ़ पाई। इसके साथ ही अब अन्य परियोजनाओं को भी गति मिलने की उम्मीद जगी है। झींडा ने माना कि उक्त परियोजना की कार्यकारिणी में पहले समीक्षा की जाएगी, फिर अगला कदम उठाया जाएगा।