फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   HSGMC welcomed the decision to name nine and a quarter acres of land in the name of Gurdwara Sahib.

Kurukshetra News: पौने नौ एकड़ भूमि गुरुद्वारा साहिब के नाम करने के फैसले का एचएसजीएमसी ने किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
HSGMC welcomed the decision to name nine and a quarter acres of land in the name of Gurdwara Sahib.
कुरुक्षेत्र।  प्रदेश सरकार द्वारा जमीन को लेकर लिए फैसले पर चर्चा करते हुए एचएसजीएमसी के प्रधान
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने कहा कि जिला सिरसा में सुशोभित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चिल्ला साहिब की भूमि गुरुद्वारा साहिब के नाम करने के प्रदेश सरकार के फैसले से सिख समाज में खुशी की लहर है। इसका हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने भी स्वागत किया है।
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने कहा कि प्रदेश सरकार ने यह बेहद ही सराहनीय कदम उठाया है। कैबिनेट की बैठक में सीएम नायब सिंह सैनी ने यह कार्य करके गुरु साहिबान के प्रति अपनी श्रद्धा का नमूना पेश किया है। उन्होंने सिखों के प्रति अपनी साफ नियत का प्रमाण देते हुए 70 कनाल नौ मरले भूमि को गुरुद्वारा साहिब के नाम की है। उन्होंने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने इस अस्थान पर संगत को श्री अकाल पुरुख साहिब से जोड़ा और सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया था।
विज्ञापन

जत्थेदार असंध ने कहा कि इससे पहले भी भाजपा सरकार सिखों के लिए अनेक कार्य कर चुकी है। सन 1984 में हुए सिख नरसंहार के दोषियों को कांग्रेस ने हमेशा पनाह दी, लेकिन भाजपा सरकार ने इस जघन्य अपराध के दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें सजा दिलाई। भाजपा ने गुरुद्वारा साहिबान के लंगर एवं अन्य वस्तुओं पर लगने वाला जीएसटी माफ किया, जबकि करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण भी करवा कर भारतीय जनता पार्टी ने सिखों को अनमोल उपहार भी दिया। कमेटी प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि जिस अस्थान पर उपरोक्त गुरुद्वारा साहिब का निर्माण हुआ है, वह भूमि गुरुद्वारा साहिब के नाम नहीं थी। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरु साहिबान एवं सिख धर्म में आस्था रखते हुए करीब पौने नौ एकड़ भूमि गुरुद्वारा साहिब के नाम करने का प्रस्ताव पास किया है, जो कि बहुत ही सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed