फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   HSGMC elections should be conducted in the first fortnight of June: Nalvi

जून के पहले पखवाड़े में करवाए जाएं एचएसजीएमसी के चुनाव : नलवी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
HSGMC elections should be conducted in the first fortnight of June: Nalvi
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव लोकसभा चुनावों के तत्काल बाद जून माह के पहले पखवाड़े में करवाए जाएं, ताकि संगत नई कमेटी चुन सके और गुरुघरों का सही तरीके से प्रबंधन हो सके। यह मांग हरियाणा सिख समाज संस्था ने उठाई, जिसकी रविवार को कांबोज धर्मशाला में अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिख नेता दीदार सिंह नलवी ने की। बैठक में कमेटी के चुनाव के लिए विस्तार से चर्चा की गई तो रूपरेखा भी तय की गई।
विज्ञापन

नलवी ने बैठक उपरांत पत्रकारों से चर्चा की, जिसमें बताया कि सरकार कमेटी के चुनाव अभी तक नहीं करवा पाई है, जो सही नहीं है। अब लोकसभा चुनाव का एलान हो चुका है, लेकिन सरकार को ये चुनाव संपन्न होते ही हरियाणा कमेटी के चुनाव करवाने चाहिए। इस मांग को लेकर वे मुख्यमंत्री नायब सैनी व हरियाणा कमेटी के चुनावों को लेकर बनाए गए आयुक्त से भी मुलाकात करेंगे। नलवी ने कहा कि वे चुनावों को लेकर पूरी तैयारी कर रहे हैं और अभी तक उनके पास 24 लोगों की अर्जी आ चुकी है जबकि बाकी पर भी चर्चा जारी है। इन सूची में से नाम तय करने के लिए प्रदेश स्तरीय कमेटी बनाई हुई है और यह कमेटी भी जल्द ही नाम तय कर देगी। उधर नलवी ने इस दौरान लोकसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा की और कहा कि सिख समाज को तवज्जो देनी चाहिए थी, क्योंकि प्रदेश की कई सीटों पर सिख समाज का बड़ा महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed