फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   How to promote onion cultivation and management in North India

Kurukshetra News: उत्तर भारत में प्याज की खेती व प्रबंधन को कैसे मिले बढ़ावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
How to promote onion cultivation and management in North India
कुरुक्षेत्र। उत्तर भारत में प्याज की खेती को अत्याुधनिक तकनीक से जोड़ते हुए कैसे बढ़ावा दिया जाए जिससे यहां के किसानों का भी इस खेती की ओर रुख हो। इस पर आज मंगलवार को पंचायत भवन में मंथन करने के लिए विशेषज्ञ वैज्ञानिक जुटेंगे। जो न केवल परंपरागत गेहूं व धान की फसलों की बजाए सब्जियों की तरफ किसानों का रुझान बढ़ाने के लिए टिप्स देंगे बल्कि इससे आर्थिक तौर पर समृद्ध होने की तकनीक से भी अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के साथ मिलकर करनाल के सलारू गांव स्थित नेशनल होर्टिकल्चर रिसर्च एंड डिवलेपमेंट फाउंडेशन की ओर से प्रदेश स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महाराणा प्रताप होर्टिक्लचर यूनिवर्सिटी उचानी के कुलपति डॉ़ एसके मल्होत्रा मुख्य तौर पर पहुंचेंगे तो वहीं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के एक्टेंशन एजूकेशन निदेशक डॉ़ बलवान सिंह भी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। वहीं एनएचआरडीएफ करनाल के सेंटर हेड डॉ़ आलोक कुमार सिंह भी अपना व्याख्यान देंगे। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ़ बलजीत सहारन के अलावा उक्त केंद्र के साथ-साथ अन्य संस्थानाें के विशेष भी किसानों को प्याज की खेती करने से लेकर उसके बेहतर प्रबंधन के गुरों से अवगत कराएंगे। केवीके वैज्ञानिक डॉ़ ललिता का कहना है कि सेमिनार में 300 से ज्यादा किसान पहुंचेंगे।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में पहली बार आयोजन, किसानों में उत्साह
बता दें कि कुरुक्षेत्र में पहली बार प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिए इस स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। इससे किसानों में भारी उत्साह बना हुआ है। गांव उंटसाल के किसान प्रमोद कुमार सहित अन्य किसानों का कहना है कि यह बड़ी पहल की जा रही है और किसानों का रुख इस खेती की ओर जरूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed