फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   How about this alert: thousands of bags maintained without investigation, Kurukshetra

ये कैसा अलर्ट : बगैर जांच किए रखे जा रहे हजारों बैग

Tue, 28 Jun 2016 12:59 AM IST
सादिक अली/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
सादिक अली/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Tue, 28 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
How about this alert: thousands of bags maintained without investigation, Kurukshetra
ये टोकन देकर किए जाते है बैग जमा - फोटो : Amar Ujala
पानीपत में खड़ी ट्रेन और कुरुक्षेत्र में चलती बस में बम धमाके होने, पलवल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद जिले में पहले से ही अलर्ट था और अब उधर जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ बस पर आतंकी हमले के बाद दिल्ली, चंडीगढ़ में भी अलर्ट जारी है।
विज्ञापन


इधर सरकार ने राज्य में भी आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है लेकिन, हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान सारे अलर्ट की धज्जियां उड़ाई जा रही है। हजारों अभ्यर्थियों के बैग यहां  पर लगे स्टॉल और दुकानों पर बिना जांच के रखे जा रहे हैं। इसके लिए 20-30 रुपये तो लिए जाते हैं लेकिन न कोई पहचान पत्र की जरूरत है न बैग की जांच की। अभ्यर्थियों की आड़ में कोई भी गलत व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। यह सब भर्ती स्थल के आसपास पुलिस की मौजूदगी में ही हो रहा है।
विज्ञापन


एचएसएससी ने हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया के लिए हर दिन 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को बुलाया है। आयोग या जिला प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों ने भर्ती स्थल के पास खाने पीने के स्टाल लगाए हैं। कुछ स्टालों पर बाकायदा बोर्ड लगाए गए हैं कि सामान यहां रखें। इसके एवज में अभ्यर्थियों से कोई 20 से लेकर 50 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगैर जांच के रखे जा रहे हैं बैग
अभ्यर्थी को अपना बैग रखने के लिए स्टॉल पर सिर्फ पैसे चुकाना है। बदले में उसे एक टोकन दिया जाता है। जाते वक्त यह टोकन या नंबर लिखी पर्ची दुकानदार को देने पर बैग वापस मिल जाता है। बैग की जांच नहीं होती हालांकि कुछ दुकानदार इतनी सतर्कता जरूर रख रहे हैं कि बैग जमा कराने वाले अभ्यर्थियों का नाम लिख रहे हैं।

लापरवाही पड़ न जाए भारी
अभ्यर्थियों की आड़ में कोई दशहतगर्द मौत का सामान इन स्टॉलों पर रख सकता है लेकिन पुलिस प्रशासन का इस तरफ ध्यान नहीं है। इसी अनदेखी का फायदा उठा कर कई अभ्यर्थी नशे का सामान तक लेकर आ चुके हैं। सीआरपीएफ बस हमले के बाद चंडीगढ़ में भी अलर्ट जारी हो चुका है। चंडीगढ़ की दूरी यहां से ज्यादा नहीं है फिर भी पुलिस बेफिक्र बनी हुई है।

लॉजिंग तक चल रही परिसर में
चौंकाने वाली बात यह भी है कि भर्ती परिसर में ही रजिस्ट्रेशन काउंटर के नजदीक एक निर्माणाधीन भवन है। यहां पर किसी ने बैनर लगाकर लॉजिंग शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों को यहां रात में ठहराया जाता है। यहां भी अभ्यर्थियों की आड़ में कोई गलत व्यक्ति रुक सकता है।


एसपी बोले, लगेगा बैन
एसपी सिमरदीप सिंह का कहना है कि डिप्टी कमिश्नर से सुरक्षा के मद्देनजर आज ही बात हुई है। इस ओर अब विशेष ध्यान दिया जाएगा। अतिरिक्त सतर्कता के लिए सभी को निर्देशित किया जाएगा। जहां तक स्टॉलों पर बगैर जांच के बैग या सामान रखने का सवाल है तो निजी स्टॉलों पर बैन लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed