फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Houses are empty during the day, and gathering census data at night poses a challenge.

Kurukshetra News: दिन में घर खाली, रात में जनगणना की जानकारी जुटाना बना चुनौती

Sun, 03 May 2026 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 03 May 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
Houses are empty during the day, and gathering census data at night poses a challenge.
कुरुक्षेत्र। जनगणना करती शिक्षिका। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में जनगणना कार्य शुरू हो चुका है, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मियाें के अलावा करीब 1700 शिक्षकों को एन्यूमरेटर और 300 से अधिक को सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। शिक्षकों की ड्यूटी स्कूलों से 20 से 30 किलोमीटर दूर तक लगाई गई है, जिससे उन पर कार्य का अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

जनगणना को लेकर शिक्षकों नें मैपिंग कर ली हैं, फिर भी मैंपिंग के साथ भी विशेष तौर पर शिक्षिकाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । कई शिक्षकों को कुरुक्षेत्र के देवीदासपुरा और रतगल में विभिन्न प्रकार की समस्या का शुरूआत में ही सामना करना पड़ा। असल में यहां प्रवासी मजदूर ज्यादा रहते है, तो समय पर नहीं मिल पाते, क्योंकि वे कामकाज के लिए बाहर रहे हैं जो देर शाम वापिस लौटते है। वहीं एक एक कमरें में 20-20 सदस्य रहते है और एक मकान में 10 कमरे हैं जो किराए पर दिए हुए हैं तो उनका डाटा इक्ठठा करने में पसीने छूटने लगे हैं। वहीं महिला शिक्षिकाओं का कहना है कि वे स्कूल में बच्चों को पढ़ा कर जब जनगणना के लिए जाती है तो ये लोग घर नहीं मिलते, और रात को हमें घर जाना होता है तो ये सबसे बड़ी समस्या दो दिन से सामने आ रही है। इसके अलावा नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन जिले के सरकारी स्कूलों में अभी तक छठी कक्षा की किताबें नहीं पहुंच पाई हैं। इसके चलते विद्यार्थियों को पुरानी किताबों के सहारे पढ़ाई करनी पड़ रही है। वहीं अधिकारी अभी भी प्रकाशक के भरोसे बैठे नजर आ रहे हैं। जिले के 773 सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक की अधिकांश किताबें वितरित कर दी गई हैं, लेकिन छठी कक्षा की किताबों का वितरण अब तक नहीं हो पाया है। इसी बीच अब शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाए जाने से पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। अतिरिक्त परियोजना समन्वय अधिकारी कृष्णा कुमारी ने बताया कि विभाग लगातार प्रकाशक के संपर्क में है और किताबों को जल्द स्कूलों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद

कुरुक्षेत्र। जनगणना करती शिक्षिका। संवाद

कुरुक्षेत्र। जनगणना करती शिक्षिका। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed