फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   House demolished after fight over old rivalry

Kurukshetra News: पुरानी रंजिश में मारपीट के बाद गिराया मकान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
House demolished after fight over old rivalry
कुरुक्षेत्र। मकान गिराए जाने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण। संवाद
इस्माईलाबाद। पुरानी रंजिश के चलते मलिकपुर गांव में लड़ाई झगड़ा होने के बाद दो लोगों ने ट्रैक्टर के जरिए पड़ोसी का मकान गिरा दिया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

राजेश कुमार निवासी मलिकपुर ने बताया कि उसके ताऊ महिंद्र सिंह का गांव के ही कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया था। आरोप लगाया कि इस रंजिश के चलते शुक्रवार रात को मंगल सिंह उर्फ मांगा, सुखदेव सिंह, कावल सिंह, मनजीत सिंह, संदीप सिंह ने उसके ताऊ महिंद्र सिंह के घर पर हमला बोल दिया। इस हमले में उसका ताऊ महिंद्र सिंह, ताई ज्ञानो देवी, भाई सुनील कुमार व सतीश जख्मी हो गए। आरोपियों ने उन्हें जाति बोधक शब्द भी कहे। लड़ाई-झगड़े का शोर सुना तो वह अपने अन्य परिजनों को लेकर मौके पर आया तब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उन्होंने घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि रात को हुई मारपीट के बाद आरोपी सुबह ट्रैक्टर लेकर उसके ताऊ के घर आए। मांगा व सुखदेव सिंह ने ट्रैक्टर से उसके ताऊ का घर गिरा दिया। आरोपियों ने ट्रैक्टर से दीवार को टक्कर मारकर दो कमरे की छत गिरा दी। इससे उनका काफी नुकसान हो गया। आसपास के लोग एकत्रित होने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि यह पूरा मामला उनके संज्ञान में है। मामले के प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। थाना प्रभारी ने घटनास्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed