फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   House caught fire due to gas leak, motorcycle and belongings burnt

Kurukshetra News: गैस लीक होने से घर में लगी आग, मोटरसाइकिल और सामान जला

Thu, 30 Nov 2023 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 30 Nov 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
House caught fire due to gas leak, motorcycle and belongings burnt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। रावा गांव के एक घर में बुधवार सुबह चाय बनाते समय गैस लीक होने से आग लग गई। आग लगने महिला झुलस गई और मोटरसाइकिल और सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया और घर में उपस्थित सदस्यों को बाहर निकाला। घायल महिला को उपचार के लिए अंबाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बलजीत कश्यप ने बताया कि उन्होंने गैस एजेंसी से एक हफ्ता पहले ही सिलेंडर मंगवाया था। बुधवार सुबह जब उसकी पत्नी लाजो देवी चाय बनाने के लिए गई तो गैस ऑन करते ही विस्फोट हो गया। देखते-ही-देखते आग बढ़ती गई। आग से रसोई के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल सहित घर में रखा समान भी जल गया।
विज्ञापन

करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया और घायल लाजो देवी को अस्पताल में भर्ती कराया। बलजीत सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही वह और बेटा हादसे में घायल हो गए थे और अभी उपचार चल रहा था कि अब यह हादसा हो गया। उन्होंने जिला प्रशासन से सहयोग किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed