फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   hotel

ओयो एप से शहर के 25 होटलों ने तोड़ा नाता

Fri, 23 Aug 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
hotel
hotel - फोटो : Kurukshetra
अब ओयो कंपनी की एप के जरिए कुरुक्षेत्र में 25 होटलों में कमरों की बुकिंग नहीं हो सकेगी। जिले के होटल संचालकों ने शुक्रवार को आपात बैठक कर इसकी घोषणा की। होटल संचालकों का कहना है कि ओयो कंपनी के साथ उन्होंने व्यापार बढ़ाने के लिए समझौता किया था पर कंपनी ने उन पर दबाव बना रही है।
विज्ञापन

होटल रीवर रिसोर्ट के संचालक प्रेम चावला, लंदन ड्रीम के अमित शर्मा का कहना है कि कई बार कंपनी की साइट से रूम बुक करने वाले उपभोक्ता रूम लेने के लिए नहीं आते और वे उन रूम को किसी अन्य को नहीं दे पाते। उन्होंने कहा कि अगर कोई उपभोक्ता होटल की सर्विस से खुश नहीं होता तो कंपनी होटल संचालकों पर पेनाल्टी लगा देती है। यही नहीं कंपनी की ओर से रूम की बुकिंग होने के बाद दो-दो माह बाद रूम की राशि की अदायगी होती है। इस मौके पर न्यू बरी के संचालक दिलाबर, होटल होम स्टे से दीपक सैनी, कृष्णा से अमित, होटल कवीश से अंकुश और अभिनंदन से बंटी अरोड़ा सहित अन्य होटल संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed