{"_id":"662ed76fee2dac1c120d52b6","slug":"hostel-number-two-bhavit-and-utkarsh-first-in-chess-competition-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-117433-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शतरंज प्रतियोगिता में हॉस्टल नंबर दो के भावित व उत्कर्ष प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शतरंज प्रतियोगिता में हॉस्टल नंबर दो के भावित व उत्कर्ष प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र में दो दिवसीय इंटर हॉस्टल ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका समापन रविवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में हॉस्टल के करीब 200 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में किया गया, जिसमें शतरंज, वैलोरेंट, फ्री-फायर, बीजीएमआई और क्लैश रोयाल गेमिंग में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
शतरंज प्रतियोगिता में हॉस्टल नंबर दो के भावित मित्तल व उत्कर्ष चौधरी पहले, हॉस्टल नंबर 10 के हिमांशु शर्मा व हर्षुल दूसरे और हॉस्टल नंबर चार के पंकज व शारद शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। फ्री फायर प्रतियोगिता में हॉस्टल नंबर तीन के वीवी राघवेंद्र, दिलीप, हर्षित और ऋषभ ने पहला स्थान हासिल किया तथा हॉस्टल नंबर दो के अंशुल अग्रवाल, तनुज कुमार, रोशन कुमार, मीणा व राहुल दूसरे स्थान पर रहे तो वहीं हॉस्टल नंबर 10 के मयंक सिंह, पीयूष, नवीन, आशीष व सचिन ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता खेल अधिकारी शाहुबद्दीन के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। ई-स्पोर्ट्स टीम के छात्र समन्वयकों में अतीक खान, हर्षवर्धन दास, वैभव सिंह, अमन शर्मा, रितिक कचुरा, प्रत्यक्ष, हितेश और और शाहिद ने प्रतियोगिता का जिम्मा संभाला।