{"_id":"68b0bb4487f25083f805dc47","slug":"hope-of-cleaning-workers-getting-hoe-and-broom-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-141193-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सफाई कर्मियों को कस्सी और झाड़ू मिलने की जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सफाई कर्मियों को कस्सी और झाड़ू मिलने की जगी उम्मीद
Fri, 29 Aug 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सैनी के आदेश पर स्वच्छ हरियाणा व स्वच्छ कुरुक्षेत्र अभियान शुरू हुआ तो सफाई कर्मियों को भी गलव्स, मास्क, गमबूट, रेनकोट, झाड़ू, कस्सी व अन्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है। इससे न केवल सफाई अभियान को सफल बनाया जा सकेगा बल्कि कर्मचारी बीमार होने से भी बच सकेंगे।
अभियान को सफल बनाने की दिशा में ही वीरवार को जिला नगर आयुक्त अमन कुमार ने नए लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में नगर परिषद की सैनिटेशन ब्रांच के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इसमें अधिकारियों ने बताया कि फील्ड में अभी मैन पावर बढ़ाने की आवश्यकता है क्योंकि नई वार्डबंदी के बाद शहर का एरिया बढ़ गया है। डीएमसी अमन कुमार ने कार्यकारी अधिकारी को आदेश दिए कि तुरंत सरकार की ओर से तय किए गए मानकों को पूरा करते हुए कर्मचारियों की संख्या को बढाएं।
डीएमसी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को गलव्ज, मास्क, गमबूट, रेनकोट, झाड़ू, कस्सी व अन्य सफाई के कार्य में प्रयोग होने वाले साधन तुरंत उपलब्ध करवाए जाएं। कर्मचारियों के पास साधन ही नहीं होंगे तो सफाई कैसे करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से कूड़े के जो वार्डों में प्वॉइंट बने हुए हैं उन्हें कैसे खत्म किया जाए। अधिकारियों ने कहा कि यदि हम ट्रैक्टर-ट्राॅली व हाथ रेहड़ियों की संख्या को ओर बढ़ा लें तो खुले में प्वॉइंट पर जो कूड़ा डाला जाता है वह इन ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में डाला जा सकता है। इस पर शहर में जो 17 प्वॉइंट हैं, उन्हें खत्म किया जा सकता है। इस पर जिला नगर आयुक्त ने टेंडर के अनुसार साधन लेने के आदेश दिए।
विज्ञापन
डीएमसी अमन कुमार ने कहा कि पहले तो कूड़े के इन प्वाइंटों को खत्म किया जाएगा। इसके बाद जो लोग, दुकानदार व रेहड़ी, फड़ी वाले डस्टबिन नहीं रखते और देर-सवेर इधर-उधर फेंक कर गंदगी फैलाते हैं उनको जागरूक किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे खुले में कूड़ा न फेंककर डोर टू डोर कूडा कलेक्शन करने के लिए आने वाले टिपरों में ही कूड़ा डालें। मीटिंग में नप के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार, सचिव अरविंद कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र कुमार, सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार, फिल्ड आफिसर अनूप सिंह, सुपरवाइजर राजेश, राजन व आइइसी एक्सपर्ट वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।