फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Honor ceremony of HSGMC officials today

Kurukshetra News: एचएसजीएमसी पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Honor ceremony of HSGMC officials today
शाहाबाद। लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी शाहाबाद एवं निष्काम सेवा सोसायटी द्वारा हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह रविवार को किया जाएगा। इस दौरान कमेटी की कार्यकारिणी सदस्या बीबी रविंदर कौर व जसवंत सिंह दुनिया माजरा तथा पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष दीदार सिंह नलवी को सम्मानित किया जाएगा। कमेटी के सदस्य सुखमीत सिंह नगला ने बताया कि लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी शाहाबाद के निवर्तमान प्रधान सुखवंत सिंह कलसानी भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। निष्काम सेवा सोसायटी के प्रधान सुखवंत सिंह बग्गी ने बताया कि सम्मान समारोह के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब शाहाबाद में शुक्रवार से रखे श्री अखंड पाठ साहिब का समापन भी पांच मार्च को प्रात:10 बजे होगा। लोकल कमेटी सदस्य जसपाल सिंह दुग्गल, जगदेव सिंह गाबा व करतार सिंह कक्कड़ ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर संगत में विशेष उत्साह है। इस अवसर पर लोकल कमेटी के मेंबर जसपाल सिंह दुग्गल, सुखवंत सिंह बग्गी, जगदेव सिंह गाबा, करतार सिंह कक्कड़, जसपाल सिंह मैनेजर, हरजीत सिंह राणा, सुरजीत सिंह जुनेजा और इंदरजीत सिंह सग्गू भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed