फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Homecoming could be possible only because of the national flag, Kurukshetra

तिरंगे के कारण ही हो सकी वतन वापसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Homecoming could be possible only because of the national flag, Kurukshetra
छात्रा सिमरनजीत कौर सैनी से बातचीत करते पूर्व विधायक डा. पवन सैनी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। यूक्रेन से भारतीय विद्यार्थियों की वापसी लगातार जारी है। कुछ दिन पहले ही बाबैन की दो बेटियों की सकुशल वापसी हुई। दोनों बेटियों का हाल जानने के लिए उनके घर लोगों का तांता लगा हुआ है। सोमवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी भी उनके आवास पर पहुंच और हाल जाना।
सिमरनजीत कौर व दिया देवगन ने बताया कि उन्होंने यूक्रेन और रूस के युद्ध के दौरान उस मंजर को अपनी आंखों से देखा है जो हमारे पूर्वजों ने भारत-पाक बंटवारे के समय देखा था। उन्होंने बताया कि इन हालात में तिरंगा उनके लिए भगवान बन कर आया, जिसके कारण वे ही नहीं बल्कि पाक व अन्य देशों के छात्र भी सकुशल यूक्रेन से दूसरे देशों के बॉर्डर तक पहुंच सके। उनकी बसों पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज लगा होने के कारण रास्ते में किसी ने भी उन्हें नहीं रोका। उन्हें राष्ट्रीय ध्वज पर बहुत ही गर्व है और उन्हें भारतीय होने का सबसे ज्यादा गर्व तब हुआ, जब अनेक विदेशी विद्यार्थियों ने भी मुसीबत के वक्त में अपनी जान बचाने के लिए हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज को अपने हाथों में लेकर लहराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हंगरी की सीमा में दाखिल होते ही भारत सरकार के अधिकारियों ने न केवल उनका स्वागत किया बल्कि उन्हें खाने, ठहरने की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई। दोनों बेटियों का हाल जानने पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में यूक्रेन में ंफसे देश के बच्चों की सकुशल स्वदेश वापस कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि देश के एक-एक नागरिक को सुरक्षित रखने की जिम्मेवारी सरकार की है। इस मौके पर भाजपा मंडल बाबैन प्रधान जसविंद्र, पूर्व प्रधान सुरेश कश्यप, डिंपल सैनी, विकास शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. दीपक, डॉ. जयश्री, रविंद्र सैनी, मनोज धवन, बंटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed