फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Home minister Amit Shah Kurukshetra visit

इस दिन हरियाणा आएंगे गृह मंत्री अमित शाह: विशाल रैली को करेंगे संबोधित,  प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Sun, 28 Sep 2025 01:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 01:20 PM IST
सार

भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र गोल्डी का कहना है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का यह कार्यक्रम अब विशाल रैली के रूप में ही होगा, जिसके लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी 29 सितंबर को बाबैन में आयोजित कार्यक्रम में पहुचेंगे, जिस दौरान वे भी तैयारियों पर समीक्षा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Home minister Amit Shah Kurukshetra visit
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जिस मेला ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले ही कार्यकाल में 11 साल पहले विशाल रैली में गरजे थे। वहीं, अब दशहरे से अगले ही दिन तीन अक्तूबर को गृह मंत्री अमित शाह की गर्जना होगी। यहां से वे न केवल लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे बल्कि विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे। यहीं से वे कांग्रेस को भी निशाना साधते हुए वोट चोरी से लेकर बिहार चुनाव के दृष्टिगत अन्य मुद्दों पर घेर सकते हैं। इसके साथ ही वे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सहकारिता के जरिए आत्मनिर्भरत भारत अभियान को सफल बनाने, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के लक्ष्य पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को खास गुर दे सकते हैं।

विज्ञापन


पहले यह आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में किया जाना था लेकिन अब पार्टी ने इसे विशाल रूप देने का फैसला किया है, जिसके चलते यह आयोजन अब मेला ग्राउंड में होगा। हालांकि गृह मंत्री द्वारा लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाना है लेकिन अब कार्यक्रम विशाल रैली का रूप लेगा और इसी दृष्टिगत ही पार्टी इस आयोजन की तैयारी में भी जुट गई है। मेला ग्राउंड में न केवल खास शामियाना लगाया जाना शुरू कर दिया गया है बल्कि यहां ब्रह्मसरोवर के आसपास बनी अस्थाई अनाज मंडी को भी हटाया जाने लगा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री 29 सितंबर को करेंगे तैयारियों की समीक्षा : तेजेंद्र

भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र गोल्डी का कहना है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का यह कार्यक्रम अब विशाल रैली के रूप में ही होगा, जिसके लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। इसी के चलते ही कार्यक्रम स्थल में भी बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी 29 सितंबर को बाबैन में आयोजित कार्यक्रम में पहुचेंगे, जिस दौरान वे भी तैयारियों पर समीक्षा कर सकते हैं। अभी पूरा कार्यक्रम तय होना है। उधर हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने छह अक्टूबर 2014 को इसी मेला ग्राउंड से विशाल रैली को संबोधित किया था। अब गृह मंत्री भी यहां से खास आह्वान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

2016 में आर्य युवा महासम्मेलन में पहुंचे थे अमित शाह

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित आर्य युवा महासम्मेलन व गुरुकुल के 104वें वार्षिकोत्सव के लिए 22 अक्तूबर 2016 में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पत्नी सोनल शाह के साथ कालका शताब्दी ट्रेन से पहुंचे थे। उन्होंने उस दौरान कहा था कि विश्व की तमाम समस्याओं का समाधान पवित्र गीता में समाहित है।

26 मार्च 2017 को कार्यकर्ताओं को दिया था गुरुमंत्र

कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र देने के लिए भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 26 मार्च 2017 को पंजाबी धर्मशाला में पहुंचे थे। तीन दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना के तहत शताब्दी विस्तार कार्यक्रम यहां उन्होंने पार्टी फुल टाइमर्स को संस्कृति, संस्कार, समरसता, संपर्क और संवाद का एक घंटे तक पंचामृत पिलाया था। उन्होंने पूर्णकालिक कार्यकर्ता की भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को संपर्क और संवाद के जरिये जनता में समरसता का भाव बनाए रखने और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को समझाने और कड़ी मेहनत करने का गुर मंत्र दिया था।

22 दिसंबर 2023 में गीता ज्ञान को आत्मसात करने का दिया था संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 दिसंबर 2023 को पवित्र ब्रह्मसरोवर के पुरूषोत्तमपुरा बाग में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान आयोजित संत सम्मेलन में भी पहुंचे थे। यहां से उन्होंने गीता ज्ञान को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि आजादी के 75 साल बाद गीता के ज्ञान को संत-महात्मा प्रचार कर रहे हैं। गीता में हर समस्या का समाधान मौजूद है। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन की शंकाओं का समाधान के लिए गीता का उपदेश दिया था। इसी मंच से उन्होंने धारा 370 हटाए जाने पर भी खुलकर जिक्र किया था।

चुनाव के दौरान 2024 में कार्यकर्ताओं में भरा था जोश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 सितंबर 2024 को सीएम सिटी लाडवा पहुंचे थे, जहां विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा था। यहां उन्होंने अग्नीवीर व अन्य केंद्र सरकार की योजनाओं पर खुलकर चर्चा की थी तो कांग्रेस के प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व को भी घेरा था। उन्होंने कहा था कि राहुल बाबा झूठ बोलने की मशीन है।

उन्होंने घोषणा की थी कि आधुनिक सूरजमुखी तेल पिराई मशीन लाडवा में लगाई जाएगी तो ज्योतिसर में महाभारत थीम पर अध्यात्मक केंद्र बनाएंगे। हर गांव में महिला चौपाल लगाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों का सेवा केंद्र खोलेंगे। खिलाड़ियों के लिए नर्सरी खोलेंगे। महिलाओं के खाते में 2100 रुपये प्रति महीना देंगे। दो लाख युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची नौकरी देंगे। पांच लाख गरीबों के लिए आवास बनाएंगे। 500 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे। अग्निवीरों को पक्की नौकरी देंगे।



ये भी पढ़ें: सीएम सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना: बोले- ₹500 लेकर खोला जाता था किसानों का खाता, दो रुपये मिलता था मुआवजा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed