फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   home guard, crime, car, youth

होमगार्ड के जवान को कार पर लटका घसीटा, दो पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
home guard, crime, car, youth
बस स्टैंड के निकट ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान को कार चालक द्वारा कार पर लटका कर घसीटने का मामला सामने आया है। होमगार्ड का आरोप है कि कार चालकों ने उसके साथ मारपीट करके वर्दी भी फाड़ दी। शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

होमगार्ड रोशन लाल ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बस स्टैंड के निकट ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान गुरुद्वारा की तरफ से एक रिटेज कार आई। इसमें दो लोग बिना मास्क और बिना सीट बेल्ट के सवार थे। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने गाड़ी भगा ली। कुछ दूरी पर जाम होने के कारण गाड़ी वहां रुक गई। वह दौड़कर गाड़ी के पास पहुंचा और चालक व साथ बैठे व्यक्ति से मास्क और सीट बेल्ट नहीं लगाने की बात की तो वे भड़क उठे। इसी दौरान उन्होंने उसे अंदर खींचने का प्रयास किया तो वह गाड़ी की खिड़की के पास लटक गया, तभी चालक ने गाड़ी भगा ली। गाड़ी चालक उसे करीब 70 मीटर तक घसीटता चला गया। राहगीरों ने किसी तरह उसे छुड़ाया। मौके पर जब भीड़ एकत्रित हुई तो एक व्यक्ति वहां से भाग निकला। जबकि दूसरे को काबू कर लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र वासी इस्हाक के रूप में हुई। जबकि दूसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है। वहीं खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed