फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   HKRN employees should also get the benefit of education allowance and LTC.

Kurukshetra News: एचकेआरएन कर्मचारियों को भी मिले शिक्षा भत्ता व एलटीसी का लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
HKRN employees should also get the benefit of education allowance and LTC.
कुरुक्षेत्र। बैठक करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की बैठक मंगलवार को यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन प्रधान नरेंद्र पांचाल ने की। बैठक में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत कार्यरत कर्मचारियों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

यूनियन प्रधान नरेंद्र पांचाल ने कहा कि एचकेआरएन के माध्यम से नियुक्त परिचालक और अन्य कर्मचारी लंबे समय से रोडवेज विभाग में सेवाएं दे रहे हैं लेकिन उन्हें पक्के कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने मांग उठाई कि एचकेआरएन के तहत लगे परिचालकों को भी शिक्षा भत्ता और एलटीसी (लीव ट्रैवल कंसेशन) का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्थायी कर्मचारियों की तरह इन कर्मचारियों को भी वर्दी और जूता भत्ता दिया जाना चाहिए, ताकि उनके साथ समान व्यवहार हो सके। यूनियन ने सरकार और विभागीय अधिकारियों से कर्मचारियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया और कहा कि यदि मांगों पर जल्द समाधान नहीं हुआ तो यूनियन आगे आंदोलन की रणनीति पर विचार करेगी। इस मौके पर रणजीत करोड़ा, जितेंद्र शर्मा, राजेश सैनी, हरिओम, हरदीप मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। बैठक करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। बैठक करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed