फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   HIV patients should take their medicines and get tested regularly as per the advice of the doctor: Dr. Sabarwal

एचआईवी पीड़ित चिकित्सक की सलाह अनुसार अपनी दवाइयां और जांच समय-समय पर करवाएं : डॉ. सबरवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
HIV patients should take their medicines and get tested regularly as per the advice of the doctor: Dr. Sabarwal
कुरुक्षेत्र। लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सा अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में एचआईवी पीड़ित रोगियों की जांच और उपचार संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान डिप्टी सिविल सर्जन व एचआईवी कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. रमेश सबरवाल ने कहा कि एचआईवी पीड़ित रोगियों के रक्त में जब वायरल लोड की संख्या 150 प्रतियों से कम हो जाती है, तो उनके शरीर से दूसरे व्यक्ति को संक्रमण नहीं हो सकता। इसके लिए जरूरी है कि एचआईवी पीड़ित रोगी चिकित्सक की सलाह अनुसार अपनी दवाइयां और जांच समय-समय पर करवाते रहें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्पताल में उपचार के लिए राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा रोगियों की एचआईवी की जांच करने के बाद पॉजिटिव रोगियों को समुचित उपचार और समय-समय पर उनके रक्त में वायरल लोड की जांच भी अनिवार्य रूप से की जानी चाहिए। इसके अलावा एचआईवी पीड़ितों को राज्य सरकार की ओर से नियमित तौर पर मासिक पेंशन दी जाती है।
विज्ञापन


इस बैठक में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विमल, वरिष्ठ अधिकारी डॉ. तेजेंद्र सिंह चौहान, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. गुरप्रीत सिंह, परामर्श-फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जागृति शर्मा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन उपाध्याय सहित कई चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed