फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   hindu new year, sun, water, religion, kurukshetra

सूर्य की पहली किरण को अर्घ्य देकर मनाया नववर्ष प्रतिपदा

Fri, 31 Mar 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Fri, 31 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
hindu new year, sun, water, religion, kurukshetra
prayer on hindu new year - फोटो : अमर उजाला

संस्कार भारती की कुरुक्षेत्र इकाई की ओर से सन्निहित सरोवर पर नववर्ष प्रतिपदा का उत्सव मनाया गया। प्रात:काल पांच बजे कार्यक्रम हवन से आरंभ हुआ और सूर्य देवता की पहली किरण को अर्घ्यदान दिया। इस्कान कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल महाराज ने कहा कि हिंदू संस्कृति विश्व की महानतम संस्कृति है। भारत में नववर्ष प्रारंभ होने होने का अर्थ है एक नई ऊर्जा का संचार होना जिससे यहां के लोग देवी भगवती के नवरात्रों के रूप में भी मनाते हैं।

विज्ञापन


इसके बाद विधिवत मंत्रोच्चारण हवन के पश्चात भजनों व गीतों का सभी सदस्यों ने आनंद लिया। डा. संतोष देवांगन ने नव संवत्सर के विषय में पूरी जानकारी दी। मुख्य यजमान के रुप में साहिल सुधा व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक नरेंद्र पहुंचे थे। इस अवसर पर अध्यक्ष विजयंत बिंदल, जिला संयोजक नरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष आशीष सभ्रवाल, महिला प्रमुख किरण गर्ग, राज विज, संगीता बिंदल, रितु गुलाटी, सहकोष अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, विधा प्रमुख पंकज शर्मा, डा. अशोक शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक आयोजन में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed