फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Himanshi won three bronze in Haryana's cycling

सेक्टर-चार की हिमांशी सिंह ने साइकिलिंग में हरियाणा की झोली में डाले तीन कांस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Himanshi won three bronze in Haryana's cycling
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में जिले के खिलाड़ी हर गेम में बेहतरीन प्रदर्शन करके अपनी छाप छोड़ रहे हैं। दिल्ली में चल रही साइकिलिंग प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र की हिमांशी सिंह ने तीन कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। प्रदेश को तीन मेडल देने वाली हिमांशी सिंह से आज होने वाली कैरिन ट्रैक रेस में भी काफी उम्मीदें हैं। हिमांशी ने तीन अलग-अलग इवेंट में तीन पदक प्राप्त किए हैं। सेक्टर-चार की रहने वाली हिमांशी जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में सात पदक जीतकर अपना लोहा पहले भी मनवा चुकी है।
विज्ञापन

हिमांशी के पिता अधिवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार को हिमांशी की कैरिन ट्रैक रेस होने वाली है। इस रेस में वह गोल्ड मेडल जीतने के लिए परिश्रम कर रही है। इससे पहले हुए तीन इवेंट में उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। हिमांशी ने इंडिविजुअल परशूट में दो किलोमीटर की रेस में कांस्य पदक हासिल किया है। टीम स्प्रिंट में भी उसे कांस्य मिला है। इसके अलावा इंडिविजुअल टाइम ट्रायल इवेंट में भी कांस्य पदक लिया है।
विज्ञापन

बताया कि पिछले साल नवंबर में हुई नेशनल ओपन रोड रेस में हिमांशी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। वहीं इसी साल हुई दिसंबर जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे। हिमांशी ने अभी 12वीं कक्षा की परीक्षा है। हिमांशी को बचपन से ही साइकिलिंग का शौक रहा है। अपने ही स्कूल की एक लड़की सीमा को उसने साइकिलिंग करते तो उसे भी साइकिलिंग का निर्णय किया। उसके बाद वह कई खिताब अपने नाम करती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में अब तक हरियाणा की झोली में तीन कांस्य पदक डालने वाली हिमांशी सिंह का चयन एशियन गेम्स हुआ है। इस गेम में 23 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह गेम दिल्ली के इंदिरा गांधी नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। यह गेम खेलो इंडिया के बाद 18 जून से 22 जून तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed