{"_id":"67686a1494d906d7e9013994","slug":"highway-cut-between-the-two-connecting-roads-of-tangri-dam-kurukshetra-news-c-18-1-knl1004-544941-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: टांगरी बांध की दोनों सड़कें जोड़ने के बीच हाईवे का कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: टांगरी बांध की दोनों सड़कें जोड़ने के बीच हाईवे का कट
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर में टांगरी बांध पर बनी सड़क के कारण अंबाला-जगाधरी हाईवे का यातायात प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि बब्याल तो दूसरी तरफ एकता विहार तक जा रही इन सड़कों के कारण हाईवे पर ही पेट्रोल पंप के पास चौराहा बन गया है। रोजाना इस रोड से जुड़े वाहन चालक इसका इस्तेमाल करते हैं। धीरे-धीरे इस चौराहे पर ट्रैफिक बढ़ रहा है। बावजूद इसके यहां पर ट्रैफिक लाइटें और पुलिस नाका तक की कोई व्यवस्था नहीं है। शाम के समय में यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। हालांकि कई बार इस चौक पर हादसे भी हो चुके हैं। हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को अचानक इस चौराहे पर ब्रेक लगानी पड़ जाती है।
अंबाला-दिल्ली हाईवे से जोड़ने का चल रहा काम
टांगरी बांध पर बनी सड़क को बब्याल के रामगढ़ माजरा से सीधा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32-34 को जोड़ने का निर्माण कार्य चल रहा है। गत दिवस ही कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने निरीक्षण कर जायजा लिया था। यह निर्माण कार्य पूरा हो जाता है तो इस चौराहे पर आवाजाही ओर बढ़ जाएगा। इस स्थिति में इस चौराहे पर हादसे से बचने के लिए ट्रैफिक लाइटों का लगना जरूरी हो गया है।
फोटो नंबर - 13
खलने लगी ट्रैफिक लाइटों की कमी
कंवर सिंह ने बताया कि टांगरी बांध वाली सड़क बनने के बाद इस चौराहे पर काफी भीड़ रहती है। कई बार तो लंबा जाम लग जाता है। चौराहे पर ट्रैफिक संभालने के लिए कोई पुलिस मुलाजिम या फिर लाइट नहीं है। धीरे-धीरे इस चौराहे पर भी ट्रैफिल लाइटों की कमी खलने लगी है।
विज्ञापन
फोटो नंबर - 14
कई बार हो चुका पहले गुजरने को लेकर झगड़ा
भीम बहादुर ने बताया कि हाईवे पर अचानक से ही टांगरी बांध पर दोनों तरफ बनी सड़क से ट्रैफिक आ जाता है। कई बार तो ट्रक व बस टकरा भी चुकी है। यहां तक कि पहले गुजरने को लेकर वाहन चालकों के बीच भी झगड़ा हो चुका है। इस चौक पर जल्द ही ट्रैफिक लाइटें लगनी चाहिए।
टांगरी बांध की सड़क वाले चौराहे पर जाम की स्थिति बन जाती है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस चौराहे पर ट्रैफिक लाइटें लगाने को लेकर चर्चा की जाएगी।
रजत गुलिया, डीएसपी अंबाला