फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   High speed took the lives of two people, two seriously

Kurukshetra News: तेज रफ्तार ने ली दो लोगों की जान, दो गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
High speed took the lives of two people, two seriously
कुरुक्षेत्र। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में तेज रफ्तार ने दो लोगों की जान ले ली, जबकि महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनोें ही हादसों में कार सवारों ने बाइक सवारों को टक्कर मारी और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के परिवारीजनों की शिकायत पर कार नंबर के आधार पर दोनों कार चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पहली घटना में किरमिच रोड पर समसीपुर गांव के नजदीक कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की जान चली गई, जबकि उसकी गर्भवती पत्नी जख्मी हो गई। आरोपी कार चालक ने दंपती को काफी दूर तक घसीटा। महिला को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की शिनाख्त रामबीर (35) निवासी निगदू जिला करनाल के रूप में हुई। उधर, भैणी गांव के नजदीक कार के नीचे कुचले जाने से 19 वर्षीय युवक विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा उसका दोस्त गुरप्रीत सिंह जख्मी हो गया, जिसका आदेश अस्पताल शाहाबाद में उपचार चल रहा है। गुरप्रीत इस अस्पताल में बतौर लिफ्टमैन काम करता है, जबकि विशाल मेहनत-मजदूरी करता था।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में चंदवीर सिंह निवासी निगदू ने बताया कि उसका छोटा भाई रामबीर सिंह अपनी पत्नी स्वाति का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए बाइक पर कुरुक्षेत्र आया था। वह पहले से अपने ताऊ के बेटे देशराज के साथ उसकी बाइक पर कुरुक्षेत्र आया हुआ था। अल्ट्रासाउंड करवाने के बाद रामबीर और उसकी पत्नी उनको एनआईटी गेट के पास मिले थे। यहां से वह अपनी-अपनी बाइक पर घर जाने के लिए चल पड़े थे। जब वे समसीपुर गांव के ईंट भट्ठा के पास पहुंचे तो किरमिच की तरफ आए कार चालक ने उनकी साइड आकर रामबीर की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। कार चालक ने रामबीर व स्वाति को काफी दूर तक घसीटा, जिससे उन दोनों को काफी चोट आई। उसने बाइक रुकवाकर दोनों को संभाला और निजी वाहन का इंतजाम कर एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में बाबैन थाने के अंतर्गत भैणी गांव के पास कार के नीचे सिर कुचले जाने से युवक की दर्दनाक हो गई, जबकि उसका साथी जख्मी हो गया। शिकायत में चांद राम निवासी शाहापुर जिला अंबाला ने बताया कि वह अपनी बाइक पर निजी काम से लाडवा आ रहा था। उसका भतीजा विशाल अपने दोस्त गुरप्रीत निवासी मोहड़ा की बाइक पर उसके आगे चल रहा था। शाम करीब साढ़े छह बजे भैणी गांव के पास पहुंचे तो बाबैन की तरफ से आए कार चालक ने उसे क्रॉस कर आगे चल रहे गुरप्रीत की बाइक को साइड मार दी। साइड लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और विशाल सड़क पर गिर गया। इसी दौरान कार का पहिया विशाल के सिर के ऊपर से निकल गया और विशाल की दर्दनाक मौत हो गई।

पगड़ी की वजह से बची जान
पगड़ी बंधी होने के कारण गुरप्रीत सिंह की जान बच गई, मगर सिर व अन्य जगह पर चोट लगी है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना केयूके और बाबैन पुलिस ने कार नंबरों के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।


बेटी के सिर से उठा पिता का साया
बातचीत में रामबीर के परिजनों ने बताया कि करीब सात साल पहले रामबीर की शादी स्वाति से हुई थी। रामबीर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा चला रहा था। शादी से उनके पास डेढ़ साल की बेटी वानिया है। अब दोबारा रामबीर की पत्नी करीब तीन माह की गर्भवती है। पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने ही रामबीर अपनी बाइक पर कुरुक्षेत्र आया था। वानिया के सिर से उसके पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed