{"_id":"67f82082ef82df1a9905923c","slug":"high-speed-dumper-crushed-motorcyclists-one-dead-and-three-injured-kurukshetra-news-c-18-1-knl1009-621718-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवारों को कुचला, एक की मौत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवारों को कुचला, एक की मौत तीन घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। तेज रफ्तार डंपर ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गांव प्रहलादपुर के पास लाडवा रोड पर हुआ। मृतक की पहचान कालवा माजरी के रहने वाले प्रिंस के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के ताऊ के बेटे विक्रम ने बताया कि वह लाडवा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक डंपर चालक ने उनकी दोनों मोटरसाइकिलों को पीछे से टक्कर मार दी। एक मोटरसाइकिल पर उसका चचेरा भाई प्रिंस और ममेरा भाई मोहित सवार थे। दूसरी पर करनाल जिले के बड़ा गांव के रहने वाले प्रमोद और शिवम सवार थे। टक्कर के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
हादसे में प्रिंस को सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आईं, जिसके बाद राहगीरों की मदद से उसे एलएनजेपी जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित को छाती, कंधे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगीं और हालत नाजुक होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में ले गए। प्रमोद और शिवम भी घायल हुए, जिन्हें उनके परिवार वाले ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन